1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक 1 और सवारी 8, मोटरसाइकिल की शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए युवक, पुलिस ने किया अरेस्ट

बाइक 1 और सवारी 8, मोटरसाइकिल की शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए युवक, पुलिस ने किया अरेस्ट

 Reported By: Surekha Abburi Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 24, 2025 02:34 pm IST,  Updated : Jun 24, 2025 02:34 pm IST

हैदराबाद के गगनपहाड़ से आरामघर जाने वाली मुख्य सड़क पर तेज गति से एक ही बाइक पर 8 लोगों को बैठकर सवारी करते देखा गया। इन युवकों का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और सबको गिरफ्तार कर ले गई।

1 बाइक पर सवार 8 लोग- India TV Hindi
1 बाइक पर सवार 8 लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

हैदराबाद की सड़कों पर 22 जून की सुबह तड़के कुछ ऐसा हुआ कि लोग देखते रह गए और ट्रैफिक पुलिस की नींद उड़ गई। दरअसल, यहां गगनपहाड़ से आरामघर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर एक दोपहिया वाहन पर, हाँ, एक ही बाइक पर, आठ नौजवान सवार होकर धर्राटे काट रहे थे। ये कोई सर्कस का तमाशा नहीं, बल्कि तेज रफ्तार में स्टंट का तड़का था। लेकिन स्टोरी में ट्विस्ट तब आया जब एक कार सवार ने इस करतब को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए वीडियो पोस्ट कर दिया। फिर क्या? पुलिस ने "मिशन स्टंटबाज़" शुरू कर दिया और उन आठों लोगों को खोजकर गिरफ्तार कर लिया।

1 मोटरसाइकिल और लोग 8, कितना जुल्म सह रही थी बाइक

सोचिए, एक बाइक पर आठ लोग, वो भी स्पीड में! ये नजारा किसी बॉलीवुड फिल्म का सीन नहीं बल्कि असली था। मोटरसाइकिल भी सोच रही होगी कि मैं किन लोगों के हाथों लग गई हूं, जो मेरी शक्तियों का इतना गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इन नौजवानों ने न सिर्फ अपनी जान को जोखिम में डाला बल्कि सड़क पर चलने वाले बाकी वाहन चालकों को भी हैरान-परेशान कर दिया।

"X" पर वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की सुपरफास्ट कार्रवाई

जैसे ही स्टंट का वीडियो X पर वायरल हुआ, हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने फुर्ती दिखाई। एक स्पेशल टीम बनाई, जिसने वीडियो साक्ष्य के आधार पर बाइक की पहचान की और उन आठ "स्टंटबाज़ों" को ढूंढ निकाला। पता चला कि इनमें से कुछ नाबालिग भी थे, जो शायद स्कूल की छुट्टियों में "एडवेंचर" की तलाश में निकले थे।

राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन में "क्लास"

सभी आठ नौजवानों को राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया। अब इनका "एडवेंचर" पुलिस स्टेशन की चारदीवारी में जाकर थम गया। शायद इन बाइक सवारों को ये भी नहीं पता था कि बाइक पर आठ लोग बैठना "कूल" नहीं, बल्कि "फूल" बनने का रास्ता है।

ये भी पढ़ें:

80 साल की बुजुर्ग अम्मा ने चलाया ट्रैक्टर, Video में दिखा दादी का दम

मालिक पर न्योछावर गाय की ममता, शख्स की जान खतरे में देख बचाने दौड़ पड़ीं गौ माता, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।