1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई तो सारे हेवी ड्राइवरों को ट्रेनिंग देता होगा, वायरल Video देख हैरान होना तय है

भाई तो सारे हेवी ड्राइवरों को ट्रेनिंग देता होगा, वायरल Video देख हैरान होना तय है

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 24, 2025 10:37 pm IST,  Updated : Jun 24, 2025 10:37 pm IST

सड़क पर लूना चलाते हुए एक बंदे का वीडियो वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो हैरान होना तय है क्योंकि ऐसा कुछ पहले शायद ही कभी देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है।

Screen Grab- India TV Hindi
ऐसा हेवी ड्राइवर कहीं देखा है? Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है जहां सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ पोस्ट होता रहता है और उसमें से ही कुछ वायरल भी हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी मेट्रो में सीट के लिए लड़ने वाले लोगों के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा भी तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आइए अभी वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है एक आदमी लूना चलाते हुए जा रहा है। उसने पीछे लूना पर ही फ्रिज को बांधा हुआ है और हैरानी यह जानकर होगी कि उसने एक फ्रिज नहीं बल्कि तीन-तीन फ्रिज को पीछे वाली सीट पर बांधा हुआ है और वो आराम से लूना बाइक को चलाते हुए जा रहा है। अब किसी ने यह देखा होगा तो उसने इसे रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो वायरल हो गया। मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि वीडियो कब और कहां का है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'हेवी ड्यूटी' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये इंडिया है, यहां कुछ भी हो सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- हेलमेट लगाया न, वो जरूरी है। तीसरे यूजर ने लिखा- दूसरे की सेफ्टी गई भाड़ में। चौथे यूजर ने लिखा- हेवी ड्यूटी को गंभीरता से ले लिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्लास में बंदे ने किया ऐसा काम कि Video हो गया वायरल, आपको आ जाएगी अपने समय की याद

रांची की सड़कों पर बस यही देखना रह गया था, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।