अब हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है जिसके कई फायदे भी हैं। उन्हीं में से एक फायदा यह है कि लोग जब चाहें अपने फोन में मजेदार पल को कैद कर सकते हैं। आप भी जब कभी कुछ अच्छा देखते होंगे तो तुरंत फोन का कैमरा ऑन करके उसे रिकॉर्ड करने लगते होंगे। ऐसा लगभग हर कोई करता है और उसमें से कुछ लोग उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अप्लोड भी करते हैं। उन्हीं सब में से कुछ वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे। आइए आपको बताते हैं कि अभी वायरल हो रहे वीडियो में क्या नजर आया।
Related Stories
इस वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दूल्हा घोड़ी पर बैठा हुआ है। आस-पास बहुत सारे लोग भी नजर आ रहे हैं। वहीं पर डीजे भी बज रहा है। ढोल वाले भी वहां पर खड़े हैं। तभी दो लोग एक खाट को लेकर वहां पर आते हैं और वो खाट को खड़ी कर देते हैं। अब इससे पहले कि कुछ और होता कोई वहां पर पटाखा फोड़ देता है। पटाखे की आवाज सुनकर घोड़ी डर जाती है और वो दूल्हे को लिए ही वहां से भाग जाती है। लोग जो वहां खड़े थे, वो बस खड़े होकर देखते रह जाते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Guruji___ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दूल्हा दुल्हन को लेके जाता उससे पहले घोड़ा दूल्हा को लेकर भाग गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह वीडियो कब का है और किस जगह का है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
परफ्यूम बेचने के लिए बंदे ने अपनाया अनोखा तरीका, Video देख लोग बोले- 'किसी दिन पिट जाएगा भाई'
भाई तो सारे हेवी ड्राइवरों को ट्रेनिंग देता होगा, वायरल Video देख हैरान होना तय है