1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सर्कस में करतब दिखाते समय भाई के साथ तो बहुत बुरा हुआ, Video देख 'फिर हेरा फेरी' का याद आएगा सीन

सर्कस में करतब दिखाते समय भाई के साथ तो बहुत बुरा हुआ, Video देख 'फिर हेरा फेरी' का याद आएगा सीन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 23, 2025 06:35 pm IST,  Updated : Jun 23, 2025 07:01 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोगों को हंसी आ जाएगी तो कई लोगों को 'फिर हेरा फेरी' का एक सीन याद आ जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉटA- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। आप और हम जब भी सोशल मीडिया पर एक्टिव होते हैं तो फिर वो सभी वीडियो और फोटो हमें भी देखने को मिलते हैं। लोग हंसी-मजाक, लड़ाई, स्टंट, ड्रामा, अतरंगी हरकत समेत कई तरह के वीडियो को पोस्ट करते हैं। इसके अलावा मजेदार फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं जिसमें से कुछ वायरल भी होते हैं। आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो और फोटो तो देखे ही होंगे। कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद किसी फिल्म का एक सीन भी याद आ जाता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

इस वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने कभी न कभी 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' फिल्म तो देखी ही होगी। 'फिर हेरा फेरी' फिल्म के अंत में सर्कस का एक सीन होता है जिसमें हवाई करतब के दौरान बाबू भैया का पैजामा खुल जाता है। याद आ गया न वो फनी सीन? ऐसा ही कुछ इस वीडियो में देखने को मिला। वायरल वीडियो में दिखा कि एक शख्स हवाई करतब करते हुए दूसरे छोर पर जाता है जहां एक आदमी उल्टा लटका हुआ है और उसे इस आदमी के पैर को पकड़ना था मगर पैर की जगह उसका पैजामा उसकी पकड़ में आ जाता है। अब जब यह आदमी रस्सी के कारण वापस आता है तो पैजामा खुल जाता है और अगले ही पल वो आदमी उतरकर सीधे बाहर भागते हुए नजर आता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'गलती से मिस्टेक हो गया' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 98 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मछली के साथ-साथ भाई का भी आज फ्राई हो जाता! एक बार आप भी देखें वायरल Video, हो जाएंगे हैरान

इसे कहते हैं मौत को दस्तक देना, रील के लिए अपनी जान को खतरे में डालते दिखे लड़के, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।