1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन क्या कम पड़ गई थी जो अब प्लेन में भी ताश खेलना शुरू कर दिया! फ्लाइट में यात्रियों को जुआ खेलते देख भड़के लोग

ट्रेन क्या कम पड़ गई थी जो अब प्लेन में भी ताश खेलना शुरू कर दिया! फ्लाइट में यात्रियों को जुआ खेलते देख भड़के लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 23, 2025 01:31 pm IST,  Updated : Jun 23, 2025 01:31 pm IST

प्लेन में बैठकर ताश खेलते कुछ यात्रियों का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

प्लेन में ताश खेलते यात्री- India TV Hindi
प्लेन में ताश खेलते यात्री Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फ्लाइट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुरुष यात्रियों को प्लेन के अंदर ताश खेलते देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुरुष यात्री एक फ्लाइट के दौरान विमान के कॉरिडोर में चादर बिछाकर ताश खेल रहे हैं। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर उद्यमी महावीर जैन (@mahaveergandhi) ने शेयर किया है।

प्लेन में ताश खेलते दिखे यात्री

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फ्लाइट के दौरान चार पुरुष यात्री प्लेन के कॉरिडोर में किनारे वाली सीटों पर एक चादर बांधकर उस पर ताश खेल रहे हैं। ऐसे में इस व्यवस्था की वजह से लोगों के आने-जाने का रास्ता भी रुक गया, जो यात्रियों और चालक दल के लिए आवाजाही और शौचालय तक पहुंचने का रास्ता होता है। वीडियो में यात्री अपने खेल में इतने मग्न दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें आसपास की असुविधा की कोई परवाह भी नहीं है।

लाखों लोगों ने देखा ये वीडियो

महावीर जैन ने वीडियो को पोस्ट करते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “जुआ इस बारे में नहीं है कि आप खेल को कितनी अच्छी तरह खेलते हैं; यह वास्तव में इस बारे में है कि आप अपने पैसे को कितनी अच्छी तरह संभालते हैं।” यह वीडियो मई 2025 में पोस्ट किया गया था, लेकिन हाल ही में ये एक बार फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 70 लाख से अधिक व्यूज और डेढ़ लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

वीडियो देख भड़के लोग

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं का तांता लग गया। अधिकांश यूजर्स ने यात्रियों के इस गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को गलत ठहराया और इन पर कार्रवाई की मांग की। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “यह अन्य यात्रियों के लिए कितना असुविधाजनक है। जीरो सिविक सेंस। अगर किसी को शौचालय जाना हो तो क्या होगा?” दूसरे ने सवाल उठाया, “प्लेन में कोई इन लोगों को रोकने वाला नहीं था क्या? क्रू मेंबर्स तो विनम्र होते हैं, लेकिन बाकी यात्रियों का क्या? इन लोगों के लिए ट्रेन क्या कम पड़ गई थी जो अब इन्होंने प्लेन में भी ताश खेलना शुरू कर दिया?”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

टेक्नोलॉजी का ऐसा इस्तेमाल किसी ने सोचा भी नहीं होगा, लड़के ने डांसर पर लुटाने के लिए ड्रोन से भिजवाए पैसे

VIDEO: दो-दो बंदरों को निगल गया था अजगर, लोगों ने पेट दबाकर मुंह से निकाला बाहर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।