1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टेक्नोलॉजी का ऐसा इस्तेमाल किसी ने सोचा भी नहीं होगा, लड़के ने डांसर पर लुटाने के लिए ड्रोन से भिजवाए पैसे

टेक्नोलॉजी का ऐसा इस्तेमाल किसी ने सोचा भी नहीं होगा, लड़के ने डांसर पर लुटाने के लिए ड्रोन से भिजवाए पैसे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 23, 2025 12:21 pm IST,  Updated : Jun 23, 2025 12:21 pm IST

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें टेक्नोलॉजी का ऐसा जबरदस्त इस्तेमाल किया गया कि जिसे देख आप भी कहेंगे कि इससे पहले आज तक इस तरह का प्रयोग कभी नहीं किया गया।

डांसर के पास ड्रोन से नोट भिजवाते हुए लड़का- India TV Hindi
डांसर के पास ड्रोन से नोट भिजवाते हुए लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर जहां दूसरे देश चांद और सूरज पर पहुंचने का रास्ता बना रहे हैं, हर छोटी-बड़ी चीज में अपनी जिंदगी आसान बनाने का उपाय ढूंढ रहे हैं, तो वहीं हमारे देश में लोग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कुछ इस तरह कर रहे हैं जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं होगा। अब आप इस वायरल वीडियो में ही देख लीजिए, जिसमें कुछ इसी तरह का एक नमूना देखने को मिल रहा है।

ड्रोन की मदद से ऑर्केस्ट्रा में नाच रही डांसर पर लुटाए करारे नोट

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का ड्रोन के जरिए ऑर्केस्ट्रा में नाच रही डांसर पर करारे नोट लुटा रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़का ड्रोन में एक रस्सी से 50 रुपए का नोट बांधकर उसे उड़ाते हुए स्टेज पर डांसर के पास भिजवाता है। डांसर ड्रोन से लटके नोट को अपने अंदाज में ले लेती है।

लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर लिए मजे

टेक्नोलॉजी के शानदार नमूने को पेश करते हुए इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "सही जगह पर सही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना कोई इनसे सीखे।" वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यहां तो ड्रोन की शक्तियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है।" दूसरे ने लिखा, "इससे बेहतर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कुछ नहीं हो सकता।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

पसंदीदा औरत के साथ-साथ पसंदीदा बाइक भी हो फिर तो क्या ही कहने, बुड्ढों के कबीर सिंह का Video हुआ वायरल

शादी में स्टेज पर तमाशा दिखाने लगा शख्स, सिर से मारकर फोड़ा नारियल, दुल्हन का रिएक्शन हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।