1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'हैदराबाद को बिहार बना दिया भई ने...' साइकिल पर जाते शख्स का बंदे ने बनाया Video, एक बार आप भी देखो

'हैदराबाद को बिहार बना दिया भई ने...' साइकिल पर जाते शख्स का बंदे ने बनाया Video, एक बार आप भी देखो

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 25, 2025 03:20 pm IST,  Updated : Jun 25, 2025 03:29 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साइकिल पर जाता हुआ एक शख्स नजर आ रहा है। उसने ऐसा गाना बजाया है कि दूसरे शख्स ने उसका वीडियो बनाया और वायरल हो गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क पर जाते समय अकसर कुछ ऐसा दिख जाता है जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। कुछ लोग बस उसे देखकर आगे बढ़ जाते हैं तो वहीं कई लोग ऐसे होते हैं जो उसे कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। वो वीडियो जो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं, अगर वो इंटरनेट की जनता का भी उसी तरह से ध्यान खींच लेता है तो फिर वीडियो वायरल हो ही जाता है। आपने अब तक एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे जिसमें मजाक, लड़ाई, ड्रामा के अलावा भी बहुत कुछ देखने को मिला होगा। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

हैदराबाद में भोजपुरी गाना

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी जो बाइक पर जा रहा है, वो उसके आगे चल रहे साइकिल वाले की बात कर रहा है जो भोजपुरी गाना बजाते हुए जा रहा है। बाइक वाला शख्स बोलता है, 'हैदराबाद को बिहार बना दिया भई ने, देखो क्या गाने बजाते हुए जा रहा है साइकिल पर। मशीन का मकैनिक दिख रहा है।' इतना कहने के बाद वो खुद भोजपुरी में बात करते हुए उससे पूछता है कि उसने ये कौन सा गाना बजा दिया है, पूरा बिहार बना दिया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर indianriderazaad नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाइब तो है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 74 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दोनों बिहारी। दूसरे यूजर ने लिखा- पूरा इंडिया ही बिहार है। तीसरे यूजर ने लिखा- पूरा भारत बिहार में है। एक अन्य यूजर ने लिखा- जहां बिहारी वहां बिहार।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी फिल्टर लगाना भूल गई और Video हो गया वायरल, लोगों ने भी किए कमेंट

पूरा चोर समाज शर्मिंदा है! साइकिल चोरी कर रहा था शख्स और तभी जो हुआ आप Video में ही देख लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।