कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके दिमाग में मस्ती का एक ऐसा कीड़ा होता जो कभी भी शांत होने का नाम ही नहीं लेता है। उन्हें जहां मौका मिलता है, उनकी मस्ती चालू हो जाती है और ऐसे लोगों को जब अपने ही जैसे किसी दूसरे इंसान का साथ मिल जाता है तो फिर तो क्या ही कहने। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो मौज-मस्ती करने वाले लोगों की दोस्ती भी अपने जैसे लोगों के साथ ही होता है और उसके बाद जो होता, उसे देखकर तो लोग भी हैरान हो जाते हैं। अभी मस्ती करते ही एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
ऐसी करना जान के लिए खतरनाक
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी पानी में मस्ती कर रहा है मगर उसका तरीका बहुत ही अलग है जो खतरनाक भी हो सकता है। वीडियो में दिखाई देता है कि उसने अपनी कमर पर एक रस्सी को बांधा हुआ है जो एक JCB के एक भाग से बंधा हुआ है और वो उसके जरिए मस्ती कर रहा है। एक शख्स जेसीबी को इधर से उधर घुमाता है और उससे बंधा हुआ शख्स उसके जरिए पानी में मौज-मस्ती करता है मगर यह खतरनाक भी साबित हो है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भले ही जान जोखिम में रहे, मस्ती नहीं रुकनी चाहिए रे बाबा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वायरल होने का कीड़ा। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कौन सा तरीका है मस्ती का। तीसरे यूजर ने लिखा- नहाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसी लापरवाही नहीं करना चाहिए इससे जान का जोखिम हो सकता है। एक और यूजर ने लिखा- नमूने लोगों की कमी नहीं है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इसके लिए नरक में अलग जगह रखी जाएगी! लड़के की हरकत एक बार आप भी देखिए, Video हो रहा है वायरल
वाह क्या सच बोला दीदी ने! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक Video, आप भी जरा देखें