1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पढ़ने वाले कहीं भी पढ़ लेते हैं! भाई ने इस बात को आज सच कर दिया, देखें Video

पढ़ने वाले कहीं भी पढ़ लेते हैं! भाई ने इस बात को आज सच कर दिया, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 06, 2025 04:29 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 04:29 pm IST

हर किसी ने अपने बचपन में अपने माता-पिता से एक लाइन तो जरूर ही सुनी होगी कि जिसे पढ़ना होता है, वो कहीं भी पढ़ लेता है। आज यह बात सच होते हुए भी नजर आ गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर किसी के जीवन में शिक्षा का बहुत ही महत्व होता है। जीवन में अगर कुछ बनना है तो फिर उसके मुताबिक शिक्षा हासिल करना बहुत ही जरूरी है क्योंकि अगर आपके पास ज्ञान नहीं होगा तो फिर आप कोई छोटा काम ही कर सकते हैं और उससे जीवन यापन अच्छे से नहीं हो सकता है। मगर कई लोग ऐसा दावा करते हैं कि हमारे पास अच्छे साधन नहीं हैं कि हम अच्छी पढ़ाई कर सके। उन सभी लोगों का वायरल वीडियो देखना बहुत ही जरूरी है। यह वीडियो आपको बताएगा कि लोगों में बस पढ़ाई करने का लगन होना चाहिए, मुसीबतें उसे रोक नहीं सकती हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

पढ़ाई के लिए होनी चाहिए ऐसी लगन

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कोई फंक्शन चल रहा है और वहां पर लोगों को खाना सर्व करने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं। एक ही ड्रेस में सब साथ में खड़े हैं। उन्हीं लोगों के बीच में एक लड़का खड़ा है जो अपना काम तो कर रही है मगर उसके साथ ही साथ वो पढ़ाई भी कर रहा है। उसने अपने सामने फोन रखा हुआ है और उस फोन में खान सर का वीडियो चल रहा है। इसका मतलब वो काम के साथ ही साथ जो ज्ञान मिल सकता है, उसे ले रहा है। भाई का वीडियो सोशल मीडिया पर इसी वजह से वायरल हो रहा है क्योंकि उसमें पढ़ाई की लगन है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पढ़ने वाले कहीं भी पढ़ लेते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नहीं मैंने उम्मीद छोड़ दी है तो दूसर यूजर ने लिखा- ये वीडियो मेरे घरवालों तक नहीं जाना चाहिए। वहीं एक यजूर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई तूने तो इंजीनियर को भी पीछे छोड़ दिया! जुगाड़ देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें Video

कुत्ते और बिल्ली की इस तस्वीर में एक अलग सिल्हूट को पहचानें, 15 सेकेंड पूरा करना है यह चैलेंज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।