1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर में रखे स्टैंड फैन से लिपटा किंग कोबरा, वायरल Video देख सूख जाएगा गला

घर में रखे स्टैंड फैन से लिपटा किंग कोबरा, वायरल Video देख सूख जाएगा गला

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 06, 2025 11:02 am IST,  Updated : Jun 06, 2025 11:02 am IST

गर्मियों में सांपों का घरों में घुसना, खासकर गांवों में, कोई नई बात नहीं। ठंडक और खाने की तलाश में सांप अजीब-अजीब जगहों पर पहुंच जाते हैं। लेकिन इस सांप ने तो हद ही कर दी, ये ना सिर्फ घर में घुसा बल्कि घर में रखे एक पंखे से जाकर लिपट गया और उस पर रेंगते दिखा।

पंखे से लिपटा सांप- India TV Hindi
पंखे से लिपटा सांप Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ अनोखा वायरल होते रहता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक सांप घर में रखे स्टैंड फैन से ऐसे लिपटा कि देखने वालों के प्राण सूख गए। जी हां, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप फैन के ब्लेड्स से लिपटा नजर आ रहा है। उसे देख ऐसा लग रहा मानो वह गर्मी से तंग आकर पंखा चलाने को कोई जुगाड़ लगा रहा हो। 

फैन से लिपटा सांप

इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक किंग कोबरा सांप स्टैंड फैन से लिपटा है। सांप की हरकतें देख ऐसा लग रहा है मानो वह फैन का स्विच ढूंढ रहा हो, ताकि इस भयंकर गर्मी से राहत पा सके। सांप फैन के ब्लेड्स पर लिपटा हुआ है, और उसे देख कोई भी यही कहेगा कि वह फैन चलाने की कोशिश में है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kashikyatra नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। 

वीडियो पर लोगों ने जमकर किए कमेंट

वीडियो के वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स की बौछार हो गई। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- “नागराज को गर्मी लगी, तो सीधे फैन पर चढ़ गए।” दूसरा बोला, “लगता है सांप ने बिजली का बिल चेक कर लिया, अब फ्री की हवा चाहिए।” तीसरे ने लिखा- इस सांप को ‘कूल ड्यूड’ का खिताब दे दिया जाए। चौथे ने लिखा- अगली बार ये सांप AC का रिमोट ढूंढ लेगा। ये कोई पहली बार नहीं है जब सांप ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हो। कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सांप सीलिंग फैन पर लटक रहा था। फैन चला, सांप घूमा, और फिर धड़ाम से नीचे गिरकर कैमरे की ओर उछला। जिसे देखने वालों की सांसें थम गईं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

दुश्मन ना करे दोस्त ने जो काम किया है...! चीटिंग करते पकड़ाया छात्र तो खोलकर रख दिया पूरे क्लास का काला चिठ्ठा

शेर को घूर रहा था जूकीपर, गुस्से में जंगल के राजा ने कर दिया हमला, मौके पर शेरनी ना होती तो चली जाती जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।