1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई की हरकत देख दुल्हन नहीं रोक पाई अपनी हंसी, Video देख आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

भाई की हरकत देख दुल्हन नहीं रोक पाई अपनी हंसी, Video देख आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 06, 2025 06:41 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 06:41 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो हंसी का आना तो तय है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक न जानें कितनी चीजें, कितने वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं। हर कोई कुछ न कुछ देर में कुछ तो पोस्ट कर ही देता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे न जानें कितने ही पोस्ट दे लिए होंगे। आपको यह भी पता ही होगा कि उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी होते हैं। जुगाड़, स्टंट और लड़ाई के अलावा कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं और उनके अलावा फोटो भी वायरल होते हैं। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

ऐसा वीडियो पहले नहीं देखा होगा

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शादी के दौरान की जा रही किसी रस्म की है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं और उनके सामने एक लड़का बैठा हुआ जो शायद दुल्हन का भाई होगा। रस्म के दौरान लड़के को दूल्हे के पैर छूकर अपने माथे पर लगाना है मगर वो इतने से काम में कन्फ्यूज हो जाता है। वो एक हाथ पर दूसरा हाथ रखकर पैर तो छू लेता है मगर माथे पर लगाने के समय में वो कन्फ्यूज हो जाता है कि हाथ किधर से घुमाए। यह देख दुल्हन अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाती है और लड़के की हरकत के कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @aditiwari9111 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यहां भी गड़बड़ कर दी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कुछ लोगों ने देखा है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह वीडियो कब और कहां का है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है तो एक यूजर ने कमेंट किया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पढ़ने वाले कहीं भी पढ़ लेते हैं! भाई ने इस बात को आज सच कर दिया, देखें Video

भाई तूने तो इंजीनियर को भी पीछे छोड़ दिया! जुगाड़ देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।