हर दिन सोशल मीडिया पर अनगिनत वीडियो और फोटो लोगों द्वारा पोस्ट किए जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे तमाम पोस्ट तो आप देखते ही होंगे। आप फिर यह भी जानते होंगे कि उन्हीं सब में से कुछ सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। कभी मजेदार फोटो वायरल होती है तो कभी कुछ वीडियो वायरल होते हैं। वीडियो की बात करें तो सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, लड़ाई, हंसी-मजाक और अतरंगी हरकत के अलावा भी कई तरह के वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की का एक्सीडेंट हो गया है। वो खंभे में टकराने के कारण स्कूटी के साथ ही नीचे गिर गई है। वीडियो बनाने वाला शख्स उसके पास जाता है और उससे पूछता है, 'अरे मैडम जी लगी तो नहीं, क्या हो गया?' इसके बाद वो लड़की उससे पूछती है कि उसे खंभा दिखाई दे रहा है जिसके जवाब में वो हां बोलता है। इसके बाद लड़की बोलती है कि उसे नहीं दिखाई दिया। इसी जवाब के कारण वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मजाकिया तौर पर बनाया गया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Guruji___ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाह क्या सच बोला दीदी ने।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब उसको नहीं दिखा तो क्या किया जाए।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पाकिस्तान नहीं टंकिस्तान है! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video, देखकर लोगों ने किया रिएक्ट
भाई की हरकत देख दुल्हन नहीं रोक पाई अपनी हंसी, Video देख आप भी हो जाएंगे लोट-पोट