हमारे देश में कलाकार लोगों की कोई कमी नहीं है और ऐसे सभी लोगों की कलाकारी हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाती है क्योंकि ये लोग वायरल होने के लिए उसका वीडियो बनाकर पोस्ट जो करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर अगर हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक अतरंगी वीडियो देखे होंगे और उन्हें देखने के बाद यही सोचा होगा कि बस यही देखना रह गया था। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें एक अलग किस्म की कलाकारी देखने को मिली जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। आइए फिर बिना किसी देरी के आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप अगर गांव में रहते हैं या फिर गांव में कभी धान की रोपाई के समय रहें है तो फिर आपने देखा होगा कि यह काम काफी मेहनत का है। खेत में पानी में उतरकर लोग धान रोपते हैं और जब थक जाते हैं तो वो बाहर निकलकर किनारे आराम करते हैं। मगर एक भाई ने तो इसका भी जुगाड़ निकाल लिया। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा अपने कमर पर खाट बांध चुका है और वो उसी खाट के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहा है और जब थक जाता है तो वहीं पर बैठ भी जाता है। वैसे यह वीडियो सिर्फ वायरल होने के लिए ही बनाया गया होगा क्योंकि ये जुगाड़ आराम से ज्यादा कमर में दर्द देगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sachida86674076 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'धान की रोपाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 80 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये आइडिया देश से बाहर नहीं जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कौन सा तरीका है। तीसरे यूजर ने लिखा- और क्या क्या देखना पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब धान रोपाई नहीं मित्र रील चलता है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
होटल में जाने वालों ये Video आपके भले के लिए है, देखने के बाद हैरान होना तय है
इस इंजीनियर ने कौन सा नशा किया था? उसका काम देख आपके भी उड़ने वाले हैं होश