सोशल मीडिया की गलियों में लोग अपने मुताबिक अलग-अलग वीडियो और फोटो को पोस्ट करते रहते हैं। इसमें से बहुत कुछ ऐसा होता है जो लोगों को हंसा देता है तो कुछ वीडियो और फोटो देखकर लोग हैरान भी होते हैं। ऐसे ही वीडियो और फोटो वायरल भी होते हैं क्योंकि ये सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। आप सोशल मीडिया पर तो होंगे ही जहां आप देखते होंगे कि हर दिन कितने सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा एक स्विच बोर्ड दिखा रहा है। वो उस बोर्ड के सॉकेट के एक होल पर जूम करता है और तब जो दिखता है, वो हर किसी को हैरान कर देगा। दरअसल उस सॉकेट के एक होल में छोटा सा कैमरा लगा हुआ नजर आता है। इसके बाद वो उस बोर्ड को पीछे से दिखता है तो नजर आता है कि उसे किस तरह से वहां पर फिट किया गया है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर इसे होटल के संदर्भ में बताया जा रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'होटल में इसका ध्यान रखना।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये होटल वाले क्या करते रहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये MMS का सामान है। तीसरे यूजर ने लिखा- यहां भी कैमरा डाल रखा है। चौथे यूजर ने लिखा- हां भाई सोच समझकर होटल में कमरे लेना।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस इंजीनियर ने कौन सा नशा किया था? उसका काम देख आपके भी उड़ने वाले हैं होश
धर्म के नाम पर सब रील बनाने में लगे हुए हैं, अब इन दोनों का ही Video देख लीजिए