सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकते है। हर दिन अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से जो वीडियो सबसे अधिक लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। इसके अलावा कभी-कभी पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो अखिलेश यादव और अनिरुद्धाचार्य का है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या सुनने को मिला।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अखिलेश यादव अनिरुद्धाचार्य से कृष्ण भगवान का पहला नाम पूछ रहे हैं। वो उन्हें बताते हैं कि जन्म के बाद जब उनके पिता ने गोकुल में पहुंचाया तो पहला नाम मां ने क्या बोला। इसके जवाब में अनिरुद्धाचार्य बोलते हैं, 'भगवान के कई सारे नाम हैं, कन्हैया कह के बोला।' यह सुनते ही अखिलेश यादव उनके हाथ को पकड़ते हुए बधाई देते हैं और बोलते हैं कि आप खूब प्रचार करो। अखिलेश यादव आगे बोलते हैं, 'बस यहीं हमारा और आपका रास्ता अलग-अलग हो गया। इसी लिए आप शूद्र मत कहना कभी।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @surya_samajwadi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह वीडियो कब का है। कुछ लोगों की मानें तो यह वीडियो करीब तीन साल पुराना है। इस वीडियो को कुछ लोग 2023 का बता रहे हैं जो अब फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
'एक तसला और, फोटो नहीं आई', बस इसी लालच ने डॉक्टर साहब को गड्ढे में पहुंचा दिया, देखें Video
अरे धनबाद के चूहे तो शराबी निकले, 800 बोतल वाइन पीने का मामला आपको भी हैरान कर देगा