1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'एक तसला और, फोटो नहीं आई', बस इसी लालच ने डॉक्टर साहब को गड्ढे में पहुंचा दिया, देखें Video

'एक तसला और, फोटो नहीं आई', बस इसी लालच ने डॉक्टर साहब को गड्ढे में पहुंचा दिया, देखें Video

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 16, 2025 02:54 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 03:00 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख पता चलता है कि कैसे एक फोटो की लालच में डॉक्टर साहब के साथ कांड हो जाता है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

MP, Seoni, viral video- India TV Hindi
फोटो क्लिक करवाने के चक्कर में डॉक्टर साहब गड्ढे में गिरे Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की गलियों में सुबह से लेकर शाम तक लोग तरह-तरह की चीजें पोस्ट करते रहते हैं और जो चीज सबसे ज्यादा यूनिक होती है या फिर सबसे ज्यादा इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचती है, वो वायरल हो जाती है। आपने सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे और यह भी देखा होगा कि लोग कैसे उसे देखकर रिएक्ट करते हैं। कई सारे लोग मजे लेते हैं तो कई सारे लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। आपने अब तक ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे और अब उस लिस्ट में एक नया वीडियो शामिल करने का समय आ गया है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कहीं पर कुछ मजदूर काम कर रहे हैं। इसी जगह पर उन लोगों की मदद करते हुए एक डॉक्टर साहब को अपनी फोटो खिंचवानी थी। इसके चक्कर में वो एक जगह पर जाकर खड़े हो जाते हैं जहां से आगे एक गड्ढा है। उन्हें वो गड्ढा तो दिखा मगर यह नहीं दिखा कि वो जहां पर खड़े हैं, वो नीचे जमीन कच्ची थी। वो वहां खड़े होकर तसले से मसाला गिराने लगते हैं। एक तसला तो उन्होंने अच्छे से गिरा दिया मगर फोटो नहीं आई थी और इस चक्कर में कोई उन्हें एक और तसला मसाला गिराने के लिए बोलता है। अब जैसे ही वो दूसरा तसला मसाला गिराने जाते हैं, उनके पैर के नीचे की ईंट खिसक जाती है और वो उस गड्ढे में गिर जाते हैं।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो मध्यप्रदेश के शिवनी का है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसी बहाने वायरल भी हो जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- पहले फोटो नहीं आई थी फिर शरीर के हर पुर्जे से एक मार्मिक आवाज आई होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- दूसरी बार ये कभी नहीं जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब फोटो नहीं पूरा एलबम आ गया। इसी तरह लोग मजे ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

अरे धनबाद के चूहे तो शराबी निकले, 800 बोतल वाइन पीने का मामला आपको भी हैरान कर देगा

महक परी ही कहदे! अश्लील Video बनाती थी ये दोनों लड़कियां, पुलिस ने सिखाया अच्छा सबक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।