1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लंकेश भी भोले को खुश को करने चल पड़े हैं! कांवड़ ले जाते शख्स का Video हुआ वायरल, लोगों ने किए कमेंट

लंकेश भी भोले को खुश को करने चल पड़े हैं! कांवड़ ले जाते शख्स का Video हुआ वायरल, लोगों ने किए कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 17, 2025 11:03 am IST,  Updated : Jul 17, 2025 11:03 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद लोग भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

अभी सावन का समय चल रहा है और आपको कई सारे शिव भक्त कांवड़ लेने के लिए जाते हुए और कांवड़ लेकर आते हुए नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर भी इसके खूब सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते होंगे तो आपने देखा होगा कि हर दिन कुछ न कुछ कांवड़ का वायरल होता ही है मगर अभी एक वीडियो है जो हर दिन वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से वो वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है। अलग-अलग अकाउंट से उसे लोग पोस्ट कर रहे हैं। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी कांवड़ लेने के लिए जा रहा है। मगर उस आदमी की पोशाक दूसरे लोगों की तरह नहीं है। उसने रावण की तरह खुद को तैयार किया हुआ है और इस तरह वो कांवड़ लेने के लिए निकला है। किसी ने देखा जिसके बाद उसने उसका वीडियो बना लिया और वो वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो, एक्स हो या फिर कोई दूसरा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हो, हर जगह उसका वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर flirting.lines नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के अंत में स्क्रीन पर लिखा हुआ आता है, 'लाडले इस बार पुराने पाप धुलने जा रहा हूं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लंकेश भी भोले को खुश को करने चल पड़े हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- सबसे बड़े भक्त यही थे शिव जी के। तीसरे यूजर ने लिखा- अब रावण जी का भी कमबैक होगा। एक यूजर ने लिखा- फिर से भोलनाथ को प्रसन्न करके लंका वापस चाहता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

काश ये कोई लड़की कहती! किचन सर्विस का नाम पढ़ आ जाएगी हंसी, लोगों ने भी लिए मजे

इस विटामिन की जरूरत तो आधे से ज्यादा भारतीयों को होगी, वायरल फोटो देख आप भी हां कहेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।