सोशल मीडिया की गलियों में सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। कोई अपने विचार पोस्ट करता है तो कोई लोगों को मोटिवेट करने के लिए मोटिवेशनल पोस्ट करता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो और फोटो भी पोस्ट होते हैं जो अनोखे, मजाकिया या फिर अतरंगी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप सभी तरह के पोस्ट देखते होंगे और उन्हीं सब के बीच में आपके सामने कुछ वायरल पोस्ट भी आते ही होंगे। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल फोटो में क्या दिखा?
आप यह जानते ही होंगे कि भारत में दिखने वाले ऑटो, ट्रक और टेम्पो जैसे वाहन पीछे से कभी भी सिंपल नहीं दिखते हैं। लोग एक से बढ़कर एक लाइन लिखवाते हैं और कुछ इतने अनोखे होते हैं कि वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक ऑटो के पीछे की फोटो वायरल हो रही है। दरअसल उस बंदे ने ऑटो के पीछे लिखवाया है, 'I Need Vitamin Cash' और इसी कारण से फोटो वायरल हुई। अब आप ही बताइए कि पैसे की जरूरत किस को नहीं होती है इसलिए तो हमने बोला कि इस विटामिन की जरूरत तो आधे से ज्यादा भारतीयों को होगी।
यहां देखें वायरल फोटो
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @annyyyshutup नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'Us Bhai Us' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को कई सारे लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सत्यवचन। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो है। वहीं कई सारे यूजर्स ने 'Us Bhai Us' लिखा हुआ है। साफ तौर पर कहें तो कमेंट में लगभग सभी ने यही कहा है कि उसे भी विटामिन कैश चाहिए।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये टेम्पो कम अशोक वाटिका ज्यादा लग रहा है, चचा का ऑटो एक बार आप भी देखो
'शूद्र मत कहना कभी', अखिलेश यादव और अनिरुद्धाचार्य की हुई मुलाकात का Video हो रहा है वायरल