1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. धर्म के नाम पर सब रील बनाने में लगे हुए हैं, अब इन दोनों का ही Video देख लीजिए

धर्म के नाम पर सब रील बनाने में लगे हुए हैं, अब इन दोनों का ही Video देख लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 17, 2025 11:25 am IST,  Updated : Jul 17, 2025 11:25 am IST

एक नया वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि आज के समय में लोगों को सिर्फ रील बनाने से मतलब है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

अब जैसा कि आप सभी को पता है कि सावन का महीना शुरु हो गया है। इस महीने में आपको कई सारे भक्त ऐसे होंगे जो कांवड़ लेने के लिए जाते हुए नजर आएंगे। अपने भोले को प्रसन्न करने के लिए सच्चे भक्त कांवड़ लेकर आते हुए नजर आएंगे ही मगर उन्हीं सब के बीच में आपको कुछ ऐसे भक्त भी नजर आएंगे जिनकी भक्ति सिर्फ दिखावे की है। ऐसे लोग कांवड़ लेने के लिए जाते तो हैं मगर उनका पूरा ध्यान सिर्फ रील्स बनाने और अपने सोशल मीडिया पर उसे सभी को दिखाने पर रहता है। ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में भी देखने को मिला। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो लड़कियां बीच सड़क पर खड़े होकर शिव जी के लिए लिखे गाने पर डांस करते हुए रील बना रही हैं। एक ने 'ऊं' लिखा हुआ टी-शर्ट पहना हुआ है और गले में लाल रंग का गमछा लटकाया हुआ है। दूसरी लड़की ने नॉर्मल टी-शर्ट पहना हुआ है मगर गले में भगवा गमछा है और दोनों भक्ति गाने पर डांस करते हुए रील बना रही हैं। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांवड़ यात्रा करने से ज्यादा ध्यान तो उनका रील बनाने पर है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ldphobiawatch नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये कांवड़ यात्रा है?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब कांवड़ का नाम बदलकर निठल्लों का उत्सव रख देना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- यह तो रील यात्रा है, धर्म का मजाक बना रखा है ऐसे लोगों ने। तीसरे यूजर ने लिखा- धर्म के नाम पर अश्लीलता फैला रहे हैं रील बनाने वाले।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लंकेश भी भोले को खुश को करने चल पड़े हैं! कांवड़ ले जाते शख्स का Video हुआ वायरल, लोगों ने किए कमेंट

काश ये कोई लड़की कहती! किचन सर्विस का नाम पढ़ आ जाएगी हंसी, लोगों ने भी लिए मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।