जंगल एक ऐसी जगह है जहां सिर्फ एक ही नियम है। अगर आपको जिंदा रहना है तो फिर आपको वहां सबसे तेज और हमेशा सावधान रहना होगा। आप अगर सावधान नहीं रहेंगे या फिर मौका आने पर तेज नहीं भागेंगे तो दूसरा जानवर अपने जीने के लिए आपकी जिंदगी समाप्त कर देगा। जंगल में घास खाने वाला जानवर हर दिन सोचता है कि अगर तेज नहीं भागा तो आज जिंदगी खत्म हो जाएगी और मांसाहारी जानवर हर दिन यह सोचता है कि अगर आज तेजी से नहीं भागा तो फिर भूखा रहना पड़ेगा और इसी के आस-पास सभी जानवरों की जिंदगी चलती है। अभी एक जंगल का ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फूड चैन आपको देखने को मिलेगा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि नदी के किनारे एक मगरमच्छ किसी मछली को शिकार बनाकर उसे अपना भोजन बना रहा है। वो अपना पेट अभी भर ही रहा था कि वो खुद जैगुआर का शिकार बन गया। वीडियो में दिखता है कि मगरमच्छ अभी मछली को चबा ही रहा था कि तभी जैगुआर छुपकर अचानक से उस पर हमला कर देता है और उसे बचने का मौका भी नहीं मिलता है। इस तरह दिखता है कि कैसे एक जानवर दूसरे छोटे जानवर को अपना पेट भरने के लिए शिकार बनाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपन अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर journey_with_jaguars नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसे ही हम जिंदगी का सर्कल कहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- प्रकृति निर्मम है, इसमें संकोच की कोई गुंजाइश नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- फूड चैन का जबरदस्त उदाहरण।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
छत पर खड़ी लड़की क्या कर रही थी कि लड़कों ने बना लिया Video, हो गया वायरल
चचा के हाथ में लौकी देख बंदे ने पूछा सवाल, जवाब सुन लोग बोले- 'ताऊ हरियाणा के होंगे'