1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'जान है तो जहान है' का मतलब भूल गया है यह आदमी, मगरमच्छ की पीठ पर बैठकर कर रहा था सवारी, आगे जो हुआ देख कांप गई रूह

'जान है तो जहान है' का मतलब भूल गया है यह आदमी, मगरमच्छ की पीठ पर बैठकर कर रहा था सवारी, आगे जो हुआ देख कांप गई रूह

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 28, 2025 05:51 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 05:51 pm IST

मगरमच्छ के साथ मजाक करना ऐसा है, जैसे शेर की पूंछ खींचकर कहना, "आजा, खेलते हैं!" प्रकृति के इन खूंखार जानवरों के साथ स्टंटबाजी दिखाने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। वरना, मगरमच्छ तो अपना काम तमाम करने में एक सेकंड नहीं लगाएगा।

मगरमच्छ के साथ खेलते हुए शख्स- India TV Hindi
मगरमच्छ के साथ खेलते हुए शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। वीडियो एक "मगरमच्छ राइडर" का है, जो पानी के इस खूंखार बादशाह पर बैठकर घोड़े की तरह सवारी करता नजर आ रहा है। जी हां, आपने सही पढ़ा, मगरमच्छ की पीठ पर सवार होकर सवारी करते दिखा ये बंदा। अब लोग उसकी इस हरकत को देख ये बोल रहे हैं कि या तो ये आदमी पागल है या फिर बहुत ही हिम्मतवाला।

Related Stories

मगरमच्छ की पीठ पर बैठ सवारी करते नजर आया शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किसी एरिना में मगरमच्छ की पीठ पर बैठकर उसकी सवारी कर रहा है। उसे देख बाहर खड़ी दो महिला उसके वीडियो को अपने कैमरे में कैद कर रही होती हैं। करीब 10 सेकंड तक वो मगरमच्छ के ऊपर मजे से सवारी करता है और छड़ी लहराते हुए उसका मुंह कंट्रोल करने की कोशिश करता है। मगरमच्छ भी थोड़ी देर के लिए शांत बैठा रहता है, मानो सोच रहा हो, "ठीक है भाई, तुझे मजा लेने देता हूं, लेकिन बस थोड़ी देर!" लेकिन जैसे ही ये "मगरमच्छ राइडर" जमीन पर कूदता है, मगरमच्छ अपना असली रंग दिखाता है। वो भयंकर अंदाज में हमला करने को तैयार हो जाता है, और मौका देखते ही उस शख्स पर हमला कर देता है। शख्स की कमर मगरमच्छ के जबड़े में आ ही गई थी लेकिन गनीमत रही कि उसने उस शख्स को तुरंत ही छोड़ दिया। इतना सब होने के बाद वह शख्स ऐसे भागा, जैसे उसे अब समझ में आ गया हो कि "भाग भाई, जान बचे तो लाखों पाए।"

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर @naturehuntdiaries नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रिया की बौछार हो गई। जहां एक यूजर ने लिखा, "भाई, जान को क्यों जोखिम में डाल रहा है? जंगल में और भी काम हैं।" दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, "ये बंदा तो मगरमच्छ को घोड़ा समझ बैठा।" एक और यूजर ने तो हद ही कर दी और बोला, "ऐसी गलती तो मैं सपने में भी नहीं करूंगा।" कुछ लोग तो बस ये पूछ रहे हैं कि ये शख्स जिंदा कैसे बचा?

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

ऑनलाइन चल रही थी हाईकोर्ट की सुनवाई, टॉयलेट में 'हल्का' होता दिखा शख्स, जानें वायरल Video पर लोगों ने क्या कहा

हफ्ते में बस 4 दिन काम और 3 दिन आराम, जानिए किन जगहों पर ऑफिस में लागू हुआ यह सिस्टम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।