1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बच्चे को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, जबड़े से पैर पकड़कर गिराया फिर गर्दन दबोची, चीखते रहे लोग; VIDEO वायरल

बच्चे को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, जबड़े से पैर पकड़कर गिराया फिर गर्दन दबोची, चीखते रहे लोग; VIDEO वायरल

 Published : Jun 23, 2025 09:54 am IST,  Updated : Jun 23, 2025 09:54 am IST

यूपी के गोंडा जिले में घाघरा नदी के किनारे भैंस नहला रहे एक बच्चे को मगरमच्छ ने नदी में खींच लिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

crocodile- India TV Hindi
किशोर को घाघरा नदी में खींच ले गया मगरमच्छ। Image Source : SOCIAL MEDIA

यूपी के गोंडा जिले में घाघरा नदी के किनारे भैंस नहला रहे एक बच्चे को मगरमच्छ ने नदी में खींच लिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हादसा रविवार की शाम को उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर गांव में हुआ। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि गांव के रहने वाले कुंवर बहादुर यादव का पुत्र राजा बाबू उर्फ नान यादव (13) नदी के किनारे भैंस नहला रहा था। तभी एक मगरमच्छ अचानक पानी से बाहर आया और उसे अपने जबड़े में दबोच कर नदी में खींच ले गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लगभग 5 घंटे तक तलाश अभियान चलाया गया लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया गया है।

कोई बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मगरमच्छ ने पहले बच्चे के पैर को जबड़े में लिया और उसे गिराने के बाद गर्दन पकड़कर पानी में खींच ले गया। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि बच्चा संभल भी नहीं पाया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर मदद करने की कोशिश की लेकिन कोई भी पानी में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

घटना का वीडियो वायरल-

एक महीने में दूसरी ऐसी घटना

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मगरमच्छ बच्चे को दबोचे हुए पानी में ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ सेकंड के लिए बच्चे का सिर पानी के ऊपर आता है, फिर मगरमच्छ उसे नीचे खींच लेता है और कुछ देर बाद दोनों नदी में पूरी तरह गायब हो जाते हैं। यह क्षेत्र घाघरा नदी के किनारे स्थित है और स्थानीय लोगों के अनुसार नदी में पानी बढ़ने के साथ मगरमच्छों की आवाजाही गांव के आसपास बढ़ जाती है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि इस क्षेत्र में मगरमच्छ अक्सर दिखाई देते हैं और यह घटना पिछले एक महीने में दूसरी ऐसी घटना है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

बेटे की मौत की खबर सुन पिता की गई जान, एक साथ उठी दो अर्थियां; रो पड़ा पूरा गांव

यूपी: धड़ से अलग हुआ 11 साल के बच्चे का सिर, बस की खिड़की से बाहर झांकने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।