1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नवरात्रि की खुशियां मातम में बदल गईं, माता की जोत लेकर आ रहे 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

नवरात्रि की खुशियां मातम में बदल गईं, माता की जोत लेकर आ रहे 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

 Reported By: Hima Agrawal,  Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 10, 2026 12:23 pm IST,  Updated : Oct 10, 2026 12:31 pm IST

यूपी के देवबंद में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नवरात्रि के अवसर पर मेरठ से श्रद्धालुओं का एक समूह मां शाकुंभरी देवी की ज्योत लेने सहारनपुर गया था। इस धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए कंटेनर ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।

देवबंद फ्लाईओवर पर...- India TV Hindi
देवबंद फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसा कैंटर Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के सहारनपुर में मां दुर्गा की आराधना के लिए शाकुम्भरी देवी मां की जोत लेकर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की कंटेनर से टक्कर हो गई। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी श्रद्धालु मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पीड़ितों के गांव और परिजनों में कोहराम मच गया है।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सहारनपुर के देवबंद में शनिवार की सुबह हुआ। इस हादसे में मेरठ सरधना विधानसभा क्षेत्र के कुशावली गांव के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सभी श्रद्धालु रविवार से नवरात्रि पर्व को लेकर उत्साहित थे, जिसके चलते वह मां शाकुंभरी देवी की ज्योत लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहे थे। श्रृद्धालुओं द्वारा अपनी ट्रैक्टर-ट्राली को देवबंद में रास्ते में चाय-पानी के लिए रोक लिया, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान

इस हादसे में बिल्लू उर्फ रमेश, अमन, सागर और पंकज की जान चली गई। गंभीर रूप से घायल 12 श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे की खबर मिलते ही कुशावली गांव में शोक छा गया और मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

टक्कर के बाद मची चीख-पुकार

बताया जा रहा है कि नवरात्रि के अवसर पर गांव कुशावली से श्रद्धालुओं का एक समूह मां शाकुंभरी देवी की ज्योत लेने सहारनपुर जाता है। इस धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए कंटेनर ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।

पूर्व विधायक संगीत सोम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
Image Source : REPORTER INPUTपूर्व विधायक संगीत सोम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

कंटेनर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली में सवार श्रद्धालु उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को रेस्क्यू करते हुए अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 4 लोगों की मौत है, जबकि गंभीर रूप से घायल 12 मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

घायलों की मदद के लिए पहुंचे मिलन संगीत सोम

हादसे की सूचना मिलने पर बजरंगदल के पूर्व नेता मिलन सोम घायलों के उपचार की व्यवस्था कराने के लिए सहारनपुर पहुंचे। वहीं, पूर्व विधायक संगीत सोम ने भी दुर्घटना पर दुख जताया है और वह सहारनपुर में पीड़ितों के पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद है।

चार परिवारों में छाया मातम

इस हादसे ने गांव कुशावली के चार परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिन श्रद्धालुओं के सकुशल घर लौटने की उम्मीद थी, उनकी मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी इस घटना से गमगीन हैं। धार्मिक यात्रा की खुशियां चार परिवारों के लिए असहनीय दुख बन गया है।

इससे 3 दिन पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में 3 टेनिस खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई। ये खिलाड़ी अर्टिगा कार से लखनऊ से देवरिया जा रहे थे।

यह भी पढ़ें-

ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, फिल्मी स्टाइल में बची युवती की जान, बंपर पकड़कर लटक गई; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।