1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Boat लेकर निकला यमराज की मौसी का लड़का! मगरमच्छों से भरी नदी में बेखौफ चलाई नाव, Video देख कांप जाएगी आत्मा

Boat लेकर निकला यमराज की मौसी का लड़का! मगरमच्छों से भरी नदी में बेखौफ चलाई नाव, Video देख कांप जाएगी आत्मा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 23, 2025 12:57 pm IST,  Updated : Jun 23, 2025 01:12 pm IST

मगरमच्छ आमतौर पर आक्रामक और खतरनाक जीव माने जाते हैं, लेकिन इस वीडियो में शख्स के प्रति उनके इस व्यवहार ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

मगरमच्छों से भरी नदी- India TV Hindi
मगरमच्छों से भरी नदी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सैकड़ों मगरमच्छों से भरी एक नदी में लकड़ी की छोटी-सी नाव लेकर बेखौफ होकर चप्पू चला रहा है। वीडियो को देखने से यह नजारा किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं लग रहा। लेकिन यह हकीकत है, जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ डरा भी रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 7700 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "चाहे कितना भी पैसा कोई क्यों ना दे दे, लेकिन मैं इस नदी में नाव लेकर कभी नहीं जाऊंगा।"

मगरमच्छों से भरी नदी में शख्स ने चलाई नाव

वायरल वीडियो में एक नदी दिख रही है, जहां पानी और दलदल से भरे कीचड़ में सैकड़ों मगरमच्छ लोट रहे हैं। वहीं, एक शख्स अपनी छोटी-सी लकड़ी की नाव पर सवार होकर नदी के बीचों-बीच चप्पू चला रहा है। नदी की सतह पर मगरमच्छों की भारी तादाद देखी जा सकती है। जहां कुछ पानी में आधे डूबे हुए नजर आ रहे हैं तो कुछ की पूंछ पानी की सतह पर हिलती दिख रही है। वहीं, कुछ शांत पड़े हुए हैं, जैसे वे दोपहर की नींद के मजे ले रहे हों।

खौफनाक नजारा देख डरे लोग

वीडियो में सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात ये थी कि नाव चला रहे शख्स को इस भयानक नजारे को देखने के बाद भी डर नहीं लग रहा है। नाव पर सवार होकर वह ऐसे चप्पू चला रहा है, जैसे यह उसका रोज का रास्ता हो और ये मगरमच्छ नहीं बत्तख हों। जैसे ही नाव मगरमच्छों के बीच से गुजरती है, मगरमच्छ इधर-उधर हटते हुए रास्ता खाली कर देते हैं, मानो वे खुद ही उस शख्स को रास्ता दे रहे हों। यह पूरा नजारा देखने में इतना खौफनाक है कि किसी की भी सांसें थम जाएं। फिर भी, शख्स की हिम्मत और बेफिक्री देखकर लोग दंग हैं और बोल रहे हैं कि, "लग रहा है नाव चलाने वाला शख्स यमराज की मौसी का लड़का है।"

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो पर बड़ी तादाद में लोगों के कमेंट्स आ चुके हैं। जहां कुछ यूजर्स ने शख्स की हिम्मत की तारीफ की, तो कुछ ने उसे बेवकूफ करार दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “आखिर ये मगरमच्छ इतने शांत क्यों हैं? ये सब खाते क्या होंगे?” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह साहस नहीं, पागलपन है। एक गलती और जिंदगी खत्म।” 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

टेक्नोलॉजी का ऐसा इस्तेमाल किसी ने सोचा भी नहीं होगा, लड़के ने डांसर पर लुटाने के लिए ड्रोन से भिजवाए पैसे

VIDEO: दो-दो बंदरों को निगल गया था अजगर, लोगों ने पेट दबाकर मुंह से निकाला बाहर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।