1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कर्म ऐसा करो कि फल तुरंत मिल जाए, दोस्त का मुंह फोड़ने चला था, खुद का फोड़वा बैठा

कर्म ऐसा करो कि फल तुरंत मिल जाए, दोस्त का मुंह फोड़ने चला था, खुद का फोड़वा बैठा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 15, 2025 10:48 pm IST,  Updated : Jul 15, 2025 10:48 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का अपने दोस्त से प्रैंक करने का प्लान बनाता है लेकिन अनजाने में उसका प्लान उसी पर भारी पड़ जाता है।

प्रैंक कर भाग रहा था लड़का, अचानक हुआ हादसे का शिकार- India TV Hindi
प्रैंक कर भाग रहा था लड़का, अचानक हुआ हादसे का शिकार Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो "जैसी करनी, वैसी भरनी" वाली कहावत को सच साबित करते दिखा। इस वीडियो में एक लड़के का मजाक उसी पर भारी पड़ गया, जहां उसने अपने दोस्त के साथ प्रैंक कर उसे नीचे गिराने का प्लान बनाया था। लेकिन उसका यह प्लान उसी पर भारी पड़ेगा। इस वायरल वीडियो को देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। इस वायरल वीडियो की मस्ती और उसका अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट लोगों को इतना भाया कि अब तक इसे लाखों लोगों ने देख डाला।

वीडियो में आया अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने दोस्त के साथ मजाक करता नजर आ रहा है। जहां वह अपने दोस्त को एक दुकान के शटर पर हाथ रखकर पैर पीछे करने को कहा। जैसे ही दोस्त ने ऐसा किया, लड़के ने झटके से उसका हाथ हटा दिया। जिसके बाद दोस्त धड़ाम से नीचे जमीन पर गिर जाता है और लड़का हंसते हुए सड़क की ओर भागने लगा। वीडियो में अब तक तो लड़के का प्रैंक कामयाब लग रहा था, लेकिन कहानी में ट्विस्ट अभी बाकी था। दरअसल, भागते-भागते लड़के का ध्यान सड़क पर सामने से आ रहे ई-रिक्शा पर नहीं गया, और अगले ही पल वह भी रिक्शा से टकरा के धड़ाम से नीचे गिर जाता है। ई-रिक्शा से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसका दोस्त, जो अभी-अभी मजाक का शिकार बना था, भागकर उसे बचाने दौड़ा। वीडियो के अंत में कैप्शन लिखा आया जिसमें लिखा था, “स्क्रिप्टेड वीडियो बनाते-बनाते अनस्क्रिप्टेड बन गया!”

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @PalsSkit नाम के यूजर से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा है। वीडियो लोगों को इतनी पसंद आई कि कमेंट सेक्शन में लोगों ने हंसी और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बौछार कर दी। कोई बोला, “ऐसे ही आपको आपके कर्मों का फल मिलेगा।” तो किसी ने लिखा, “जैसी करनी वैसी भरनी।” एक यूजर ने तो मजाक में कह डाला, “कर्म करने जाता हूं, कांड हो जाता है।” वहीं, एक ने तो इसे “खुद के ऊपर कुल्हाड़ी मारना” कहा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

एकदम सेम टू सेम! वृंदावन की गलियों में घूमते दिखा अनिरुद्धाचार्य का हमशक्ल, Video देख ठहर गई लोगों की नजरें

कनाडा में नदी किनारे भारतीयों ने की गंगा आरती, मामले को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।