1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला ने 22 साल तक ठीक से नहीं धोया मेकअप, एक दिन हुआ ऐसा हाल, चेहरा देख उड़ गए होश

महिला ने 22 साल तक ठीक से नहीं धोया मेकअप, एक दिन हुआ ऐसा हाल, चेहरा देख उड़ गए होश

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 15, 2025 06:50 pm IST,  Updated : Jul 15, 2025 06:51 pm IST

'नियूयूमियान,' जो एक इन्फ्लुएंसर हैं और जिनके करीब 30,000 फॉलोअर्स हैं, ने अपनी इस कहानी को जून 2025 में सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनकी पोस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया और यह तेजी से वायरल हो गई।

मेकअप की वजह से बिगड़ा महिला का चेहरा- India TV Hindi
मेकअप की वजह से बिगड़ा महिला का चेहरा Image Source : SOCIAL MEDIA

कई लोग सुंदर दिखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल हर रोज करते हैं। आमतौर पर मेकअप को कुछ समय के बाद उतार दिया जाता है। नहीं तो अगर आपने मेकअप नहीं उतारा तो इसके कई सारे दुष्परिणाम देखने को मिलते हैं। कुछ ऐसा ही हाल हुआ एक महिला का जिसने 22 सालों तक हर रोज मेकअप किया लेकिन उसने मेकअप को ठीक से कभी नहीं साफ किया। वह हर रोज मेकअप के बाद बस अपना मुंह धोती थी और सो जाती थी। अगले दिन फिर से वह मेकअप कर लेती थी। ऐसे ही वह हर रोज करती थी। अब 22 सालों के बाद जब उसने अपने चेहरे का हाल देखा तो उसके होश ही उड़ गए।

महिला 15 साल की उम्र से कर रही मेकअप

दरअसल, महिला चीन के जिलिन प्रांत की रहने वाली है। महिला 37 साल की है और उसका नाम नियूयूमियान है। हाल ही में नियूयूमियान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक स्टोरी शेयर की। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका मेकअप का शौक 15 साल की उम्र में शुरू हुआ, जब वे अपनी मां की लिपस्टिक देखकर उससे मोहित हो गई थीं। उस समय से उन्होंने हर दिन मेकअप करना शुरू किया, लेकिन उन्होंने तब से मेकअप को ठीक से नहीं हटाया। वे रात को सोने से पहले केवल पानी से चेहरा धोती थीं और अगले दिन फिर से मेकअप लगा लेती थीं। इस लापरवाही की वजह से उनकी स्किन धीरे-धीरे खराब होने लगी। उन्होंने सस्ते फाउंडेशन और केमिकल्स से भरे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया, जो उनकी स्किन के लिए और भी हानिकारक साबित हुआ। इसके अलावा, ब्यूटी और हेयरड्रेसिंग की पढ़ाई के दौरान भी वे ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती रहीं। जिससे उनकी स्किन और भी ज्यादा खराब हो गई।

इसी साल से शुरू हुईं समस्याएं

'नियूयूमियान' ने बताया कि वे सालों से मुंहासों की समस्या से जूझ रही थीं, लेकिन इस साल की शुरुआत तक उनकी स्किन पहले की तुलना में ठीक थी। हालांकि, 2025 की शुरुआत में उन्हें गंभीर एलर्जी का सामना करना पड़ा। उनके चेहरे पर लाल दाने, सूजन और खुजली शुरू हो गई। देखते ही देखते उनका चेहरा इतना खराब हो गया कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो गया था।

महिला ने चेहरे का वीडियो किया शेयर

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में उनके चेहरे की स्थिति साफ दिखाई देती है। लालिमा, सूजन और बड़े-बड़े चकत्तों ने उनकी त्वचा को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया कि उन्हें Rosacea (त्वचा की लालिमा) और Demodex Mites (त्वचा में पाए जाने वाले परजीवी) की समस्या हो गई है। इसके अलावा, उन्हें 'हार्मोन फेस' नामक एक असामान्य बीमारी का भी सामना करना पड़ रहा है।

गलत इलाज ने और बिगाड़ी स्थिति

'नियूयूमियान' ने अपनी त्वचा की समस्याओं को ठीक करने के लिए किसी त्वचा विशेषज्ञ के पास जाने के बजाय एक स्थानीय ब्यूटी क्लिनिक में स्किन बूस्टर इंजेक्शन लगवाए। लेकिन यह निर्णय उनकी त्वचा के लिए और भी घातक साबित हुआ। इंजेक्शनों के साइड इफेक्ट्स से उनके चेहरे पर बैंगनी रंग के पैच उभर आए और खुजली की समस्या और बढ़ गई। उन्होंने बताया कि अब वे बाहर जाने से बचती हैं, क्योंकि उनका चेहरा झुर्रियों और दानों से भरा हुआ है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

एकदम सेम टू सेम! वृंदावन की गलियों में घूमते दिखा अनिरुद्धाचार्य का हमशक्ल, Video देख ठहर गई लोगों की नजरें

कनाडा में नदी किनारे भारतीयों ने की गंगा आरती, मामले को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।