1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्रेमिका का फोन बिजी आया तो बंदे ने पूरे गांव की काट दी बिजली, कुछ और है वायरल वीडियो की हकीकत

प्रेमिका का फोन बिजी आया तो बंदे ने पूरे गांव की काट दी बिजली, कुछ और है वायरल वीडियो की हकीकत

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 03, 2025 07:26 am IST,  Updated : Sep 05, 2025 04:13 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक बंदे ने पूरे गांव की बिजली इसलिए काट दी क्योंकि उसकी प्रेमिका का फोन बिजी जा रहा था।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

हर दिन सोशल मीडिया पर एक न एक ऐसा वीडियो जरूर मिल जाता है जो बहुत ही अलग होता है। लोग जहां तक सोच नहीं सकते, वैसा कुछ उस वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल जाता है और यही वो कारण होता है कि वीडियो वायरल भी होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय भी एक्टिव रहते हैं तो आप भी खूब सारे वायरल वीडियो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ समझ में नहीं आएगा मगर उसके साथ जो दावा किया जा रहा है, वो जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको वीडियो और उसके दावे के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक बंदा बिजली के खंभे पर चढ़ा हुआ है। वो किसी तैयारी के साथ नहीं चढ़ा है। उसके हाथ में एक कटर नजर आ रहा है जिससे वो बारी-बारी अलग तारों को काट रहा है। धीरे-धीरे करके वो 3 तारों को काट देता है। अब वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है, क्योंकि इसके साथ दावा बहुत अतरंगी है। वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि इस लड़के की गर्लफ्रेंड का फोन बिजी आ रहा था तो इसने पूरे गांव की बिजली काट दी। हालांकि, जब वायरल वीडियो की जांच की गई तो हकीकत कुछ और निकली।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'प्रेमिका का फोन व्यस्त होने पर युवक ने पूरे गांव की बिजली काट दी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सिर्फ एक सवाल कि वो गिरफ्तार हुआ कि नहीं? दूसरे यूजर ने लिखा- उम्मीद है कि वो इसके लिए जेल जरूर गया होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये असली आशिक है, मुझे ऐसे ही आदमी की जरूरत है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये उत्तर प्रदेश का केस है भाई यार।

क्या है हकीकत?

इस वीडियो का फैक्ट चेक इंडिया टुडे की तरफ से किया गया। इस दौरान पाया गया कि 17 जुलाई को टेक्निकल वर्क नाम के यूट्यूब चैनल पर यही वीडियो अपलोड किया गया था। यह वीडियो जून के महीने में असम के बक्सा जिले के निकाशी गांव में रिकॉर्ड किया गया था। अनवर नाम का व्यक्ति बिजली के खंबों में तार बदल रहा था। ऐसे में उसने पुराने तार काटे थे। हालांकि, इस वीडियो को गलत मैसेज के साथ शेयर किया गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चोरी हुई नहीं करवा दी! वायरल हो रहे इस Video को जरा आप भी देखिए, लोग ले रहे हैं मजे

इनकी जोड़ी ऊपरवाले ने तो पक्का नहीं बनाई होगी, दोनों की हरकत देख आप भी होंगे सहमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।