1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तान के लिए बाढ़ का पानी आशीर्वाद! पाक के रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा Funny बयान, वायरल हो रहा Video

पाकिस्तान के लिए बाढ़ का पानी आशीर्वाद! पाक के रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा Funny बयान, वायरल हो रहा Video

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 02, 2025 01:18 pm IST,  Updated : Sep 02, 2025 01:22 pm IST

एक तरफ जहां बाढ़ की वजह से पाकिस्तान वालों की हालत खराब हुई पड़ी है और वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर पाकिस्तान वाले भी अपना गुस्सा नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@OCJAIN4

अभी बारिश ने हर तरह अपना हाहाकार मचाया हुआ है। अगर हम बात अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान की करें तो वहां भी लोगों की हालत खराब हुई पड़ी है। बारिश और उसके बाद आए बाढ़ की लपेट में कई गांव आ चुके हैं। अब सोचिए कि उनकी ऐसी हालत है और ऐसे हालत में उनका रक्षा मंत्री ये कह दे कि इस बाढ़ को हमें आशीर्वाद के तौर पर लेना चाहिए तो वहां के लोगों का क्या रिएक्शन होगा। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जो पाक के एक न्यूज चैनल का है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री क्या कह रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या सुनाई दिया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल का है। चैनल पर बाढ़ के कारण वहां बनी स्थिति का वीडियो क्लिप चल रहा है। एंकर के साथ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ फोनो पर जुड़े हुए हैं। इस दौरान वो कहते हैं, 'ये जो पानी है उसको स्टोर कर लेना, जो लोग सड़क ब्लॉक करके बैठे हुए थे। वो ले जाएं अपने घर ये जो सारा का सारा पानी है और स्टोर कर लें।' इसके आगे वो कहते हैं, 'ये जो पानी है इसको हमें आशीर्वाद की शक्ल देनी चाहिए उसे स्टोर करके। उसके लिए बड़े डैम जो हो सकते हैं 8-10 लगे, वो भी बनने चाहिए।'

यहां देखें वह वायरल हो रहा वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ocjain4 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तबाही मचाने वाली बाढ़ को अल्लाह की रहमत बताया। लोगों से कहा – बाढ़ का पानी बाल्टी और टब में जमा करो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पाकिस्तान वालों की सोच देख रहे हो बिनोद। दूसरे यूजर ने लिखा- पाकिस्तान के पास कोई ऑप्शन नहीं है, और क्या करेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या कहने इनकी बुद्धिमता के, आखिर वैज्ञानिक लोग हैं। चौथे यूजर ने लिखा- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बेचारे मानसिक रोगी हो गए हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बाइक का ऐसा इस्तेमाल पहली बार दिखाई दे रहा है, Video देख आपके भी होश उड़ जाएंगे

ये बंदा रेलवे को नुकसान पहुंचा कर ही मानेगा, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।