1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आर्टिस्ट को 36 थालियों की सलामी! बंदे की कला देख आप भी करेंगे उसकी तारीफ, देखें Video

आर्टिस्ट को 36 थालियों की सलामी! बंदे की कला देख आप भी करेंगे उसकी तारीफ, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 02, 2025 11:19 am IST,  Updated : Sep 02, 2025 12:00 pm IST

एक बंदे की कला का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद शायद ही कोई ऐसा होगा जो उसकी तारीफ न करे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/_TIMEPASS_789

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका यूज आज के समय में बहुत बढ़ गया है। अब हर किसी के पास फोन है और उस फोन में नेट की भी कमी नहीं रहती है तो लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर आपको मिल जाएगा। यहां तक कि कई सारे बच्चे भी सोशल मीडिया का यूज कर रहे हैं। आप भी अगर दिन में थोड़ा भी एक्टिव रहते हैं तो फिर कई तरह के वीडियो आप सोशल मीडिया पर देखते होंगे और उनके साथ आप वायरल कंटेंट भी खूब देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदे की कला देखने को मिलेगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी शुरुआत में नजर आता है कि एक बंदा फर्श पर कुछ बना रहा है। कुछ देर बाद यह तो समझ में आ ही जाता है कि वो खाने की चीजें बना रहा है मगर पूरा नजर नहीं आता है। इसके कुछ ही देर बाद उसका पूरा आर्ट देखने को मिलता है जो वाकई काबिल के तारीफ है। उस बंदे ने फर्श पर एक थाली बनाई थी जिसमें खाने की अलग-अलग चीजें थी। आप जब उसे देखेंगे तो आपको भी लगेगा कि फर्श पर खाने की थाली रखी हुई है, न कि किसी ने वो बनाया है। यही कारण है कि वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर _timepass_789 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा भी है। वीडियो में सबसे ऊपर लिखा है, 'आर्टिस्ट को 36 तोपों का सलाम' तो इसी लाइन को पढ़ने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आर्टिस्ट को 36 थालियों की सलामी। अब यह कला करने वाले का नाम तो नहीं बताया गया है मगर वो तारीफ के काबिल जरूर है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़की ने लड़कों से पूछा एक सवाल, बंदे ने दिया ऐसा जवाब कि Video ही हो गया वायरल

फ्लाईओवर पर कार में लगी आग और फिर जो हुआ, वो देख भागने लगे लोग, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।