आज के समय में बहुत सारे लोग जो सोशल मीडिया पर हैं, उनके सिर पर रील की सनक चढ़ गई हैं। उन्हें हर जगह बस रील ही दिखाई देता है। कई सारे लोग ऐसे हैं जो जगह और मौका नहीं देखते हैं, वो बस रील बनाने लगते हैं तो वहीं कुछ इनसे भी ऊपर हैं। वो लोग रील के आगे अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय भी एक्टिव रहते हैं तो ऐसे कुछ वीडियो तो देख ही लेते होंगे जिसमें कोई न कोई रील के लिए अपनी जान को खतरे में डालता हुआ दिख जाता होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
लड़के ने रील के लिए क्या किया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा रेलवे ट्रैक पर मौजूद है। वो घुटने के बल बैठा हुआ है और वीडियो में ट्रेन के हॉर्न की आवाज आ रही है। वहीं वीडियो बनाने वाला बंदा उसे ट्रैक पर सोने के लिए कह रहा है। कुछ देर बाद वो लड़का रेलवे ट्रैक के बीच में लेट जाता है और तभी तेज रफ्तार में आती ट्रेन वहां से गुजरती है। पटरी के बीच में लेट जाने के कारण उसे कुछ होता तो नहीं है मगर इससे बड़ी बेवकूफी और कोई क्या ही कर सकता है। ट्रेन के गुजरने के बाद वो खड़ा होकर ऐसे खुश होता है जैसे उसने कोई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया हो।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Aarzoo3007 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आप क्या कहेंगे इसे, हीरोपंति या पागलपंती?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 47 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गधे भी इससे समझदार हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत बड़ी पागलपंती, थोड़ी चुक जान ले सकती है। तीसरे यूजर ने लिखा- रील के चक्कर में जान दाव पर लगाना अच्छा नहीं होता। एक अन्य यूजर ने लिखा- हीरोगिरी का चक्कर में किसी दिन लेने के देने पड़ जाएंगे।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कार को बाढ़ से बचाने का ये तरीका आपने देखा? कुछ तस्वीरें हो रही हैं खूब वायरल
भारत एक जुगाड़ प्रधान देश है, वायरल हो रहे देसी लॉक को देख आप हो जाएंगे हैरान, देखें Video