1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक बाइक और 6 सवारी... ये तो बड़ी नाइंसाफी है, रील के चक्कर में लड़कों ने जोखिम में डाली जान

एक बाइक और 6 सवारी... ये तो बड़ी नाइंसाफी है, रील के चक्कर में लड़कों ने जोखिम में डाली जान

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 28, 2025 01:15 pm IST,  Updated : Aug 28, 2025 01:15 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर रील के लिए खुद की जान को खतरे में डालने वाले कुछ लड़कों का वीडियो वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो आप भी सोचेंगे कि इन्हें अपनी जान की कोई परवाह नहीं है।

वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : REPORTER INPUT

आज के समय में आपको शायद ही कोई ऐसा मिले जो स्मार्ट फोन तो रखता है मगर फिर भी वो सोशल मीडिया की गलियों से दूर रहे वरना बच्चे तक इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब जितने भी लोग सोशल मीडिया पर हैं, उसमें से आपको ऐसे कई लोग मिलेंगे जिनके सिर पर रील का बुखार चढ़ा हुआ है और वो बुखार इस कदर चढ़ा है कि लोग उसके लिए अपनी जान को भी खतरे में डाल रहे हैं। अभी भी कुछ ऐसा ही वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

लड़कों ने रील के लिए किया खतरनाक काम

एक बाइक पर सिर्फ दो लोगों को बैठने की अनुमति होती है और दोनों को हेलमेट लगाना भी अनिवार्य है मगर रील के लिए कुछ लड़कों ने ट्रैफिक के नियमों की धज्जियां तो उड़ाई ही, अपनी जान को भी खतरे में डाला। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बाइक पर 6 लड़के बैठकर जा रहे हैं। जगह कम होने के कारण एक को गोद में भी बैठाया हुआ है। सभी नाबालिग भी मालूम हो रहे हैं और हेलमेट, वो तो दूर-दूर तक नहीं है। वहीं दूसरी बाइक से इनका वीडियो बनाया जा रहा है। इसके अलावा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में कुछ लोग कार के साथ स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। गाड़ी वाले वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा सनरूफ से बाहर निकला हुआ है तो वहीं कुछ दूसरे लोग फूट बोर्ड पर खड़े हैं और कार चल रही है। अब ऐसे में सोचिए कि अगर कार को अचानक रोकना पड़े या फिर बैलेंस बिगड़े तो क्या होगा।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो दोनों ही वीडियो मध्य प्रदेश के हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर का यह वीडियो है। स्टंट और रील बनाते लोगों के वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम एक्शन में आ गया है। पहले तो उन्होंने मध्य प्रदेश के इस सबसे बड़े फ्लाईओवर पर कई सारे चेतावनी बोर्ड लगाया है और उसके साथ ही स्टंट करने वालों की पहचान भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

ये सब्जी वाला पक्का पाताल लोक से आया होगा, इसकी आवाज के कारण Video वायरल

ट्रक और दुकान से भी आगे निकल गई है अब ये बात, वायरल Photo देख आप खुद कहेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।