सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन अनगिनत चीजें पोस्ट होती हैं। कोई अपनी बातें लिखता है तो कोई फोटो और वीडियो को पोस्ट करता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आप सभी तरह के पोस्ट देखते ही होंगे। इसके अलावा आपकी टाइमलाइन पर वो सभी वीडियो और फोटो भी आते होंगे जो यूनिक होने के कारण वायरल हो जाते हैं। हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो वायरल होते ही हैं। अभी एक सब्जी बेचने वाले बंदे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला देखना तो बनता है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आपने अब तक कई सारे सब्जी वालों को देखा होगा जो आपके इलाके में ठेले पर सब्जी बेचने के लिए आते होंगे मगर सभी का तरीका नॉर्मल ही होगा। सभी 'सब्जी ले लो' बोलते हुए ही नजर आए होंगे मगर क्या आपने कभी किसी को राक्षस की तरह आवाज निकालते हुए सब्जी बेचते देखा है। हैरान हो गए, मगर एक बंदा इसी तरीके से सब्जी बेच रहा है। वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा जो सब्जी बेचने के लिए किसी गांव में गया हुआ है वो पहले तो राक्षस की तरह हंसता है और फिर उसी आवाज में बोलता है, 'बाहर निकल, सब्जी खत्म हो गई।' इसे दोहराता भी है। अब अगर कोई बच्चा इसकी आवाज सुन ले तो डर के मारे रो देगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर actor_rakesh_sahani नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1 लाख 44 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। फोटो लाइक करने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गांव में पूरा डर का माहौल है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई डरा क्यों रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- निर्लज तू फिर आ गया, लगता है तेरा वद्ध मेरे ही हाथों लिखा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सैनिकों हमला करो।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ट्रक और दुकान से भी आगे निकल गई है अब ये बात, वायरल Photo देख आप खुद कहेंगे
ये जुगाड़ लगाने वाले को मेरा दंडवत प्रणाम है, वायरल Video देख आप भी होंगे हैरान