1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खाना बर्बाद करने वाले ये Video जरूर देखें, अन्न के दाने-दाने की कीमत समझ आ जाएगी

खाना बर्बाद करने वाले ये Video जरूर देखें, अन्न के दाने-दाने की कीमत समझ आ जाएगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 27, 2025 04:57 pm IST,  Updated : Aug 27, 2025 04:57 pm IST

अभी एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी का दिल पिघल जाएगा और जो लोग अपनी थाली में खाना छोड़ देते हैं, वो शायद अगली बार से ऐसा नहीं करेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RESHMAM15238489

हर इंसान के लिए रोटी, कपड़ा और मकान, ये तीनों चीजें बहुत ही जरूरी होती हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके पास इन चीजों की कमी होती है और वो इसके लिए संघर्ष करते हैं। वहीं जिन लोगों के पास यह है, उसमें से बहुत से लोगों को उसकी कद्र नहीं होती है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो हर इंसान को बताएगा कि उसके पास जो है, उसकी उसे कद्र करनी चाहिए। वीडियो को देखने के बाद हर इंसान का दिल पिघल जाएगा। चलिए फिर समय बर्बाद किए बिना आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कोई फंक्शन चल रहा है। वहां लोग खाना खा रहे हैं और खाने के बाद अपने प्लेट को डस्टबिन में डाल रहे हैं। वहीं पर एक बच्ची बैठी हुई है और वो उन प्लेट में खाने के दाने उठा रही है। यह वीडियो बताता है कि कुछ लोगों के पास सब कुछ है तो वहीं कुछ लोगों के पास खाने की भी कमी है। यह देखकर समझ में आता है कि अन्न का हर दाना कीमती है और इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए। कुछ फेंकने से अच्छा, उसे जरूरत मंद लोगों को देना चाहिए। ऐसा हो सकता है कि वीडियो को लोगों को समझाने के लिए बनाया गया होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ReshmaM15238489 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'खाना उन्हीं की थालियों से कूड़े तक जाता है जिन्हें पता नहीं होता भूख क्या होती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जब इंसान का पेट भर जाए तो उन्हें दूसरे की भूख का एहसास खत्म हो जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- जिसको आसानी से मिल जाता है, वो क्या जाने कद्र। तीसरे यूजर ने लिखा- खाने की अहमियत को समझो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बेतिया का ये जुगाड़ नहीं देखा तो फिर क्या देखा, Video देख लोगों ने भी किया कमेंट

इसको तो मौत का भी डर नहीं है, हरकत देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।