सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक लोग अलग-अलग तरह के खूब सारे वीडियो को पोस्ट करते हैं। अन्य लोगों की तरह अगर आप भी सोशल मीडिया पर हैं और दिन में थोड़ा समय भी एक्टिव रहते हैं तो उन सभी वीडियो में से कई सारे वीडियो को आप भी देखते ही होंगे। इसके साथ आपकी टाइमलाइन पर वो वीडियो भी आते होंगे जो यूनिक या फिर नए होने के कारण वायरल होते हैं। हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते ही हैं और अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
लड़के ने कैसा वीडियो बनाया?
आपमें से कई सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए माधुरी दिक्षित की एक फिल्म का एक क्लिप देखा होगा जिसमें वो हीरो को बोलती हैं, 'ठहरो राजा, अगर तुम्हारा प्यार पाने का यही तरीका है... अगर वासना ही तुम्हारे प्यार की कसौटी है तो लो कर लो इस शरीर के साथ खिलवाड़...।' यह क्लिप कई बार वायरल होता रहा है। अगर किसी ने यह फिल्म नहीं देखी है तो भी क्लिप में देखा ही होगा। वायरल वीडियो में लड़का इसी सीन की एक्टिंग कर रहा है। इसके लिए उसने साड़ी भी पहनी है और गांव के बीच में खड़े होकर उसने वीडियो बनाया। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि वहां बहुत सारे बच्चे उसे देख रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर vishalsagar7027 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 74 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस वीडियो को बनाने में गांव वालों का बहुत बड़ा सपोर्ट रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- सभी लड़कों में शर्म का माहौल है। तीसरे यूजर ने लिखा- एक्टिंग तू कर रहा है, शर्म मुझे आ रही है। चौथे यूजर ने लिखा- पक्का एक दिन माधुरी बनेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- अच्छी एक्टिंग है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
100 गिनने के चक्कर में चचा खुद 0 हो जाते, आप भी देखें वायरल हो रहा Video
इन लड़कों का फेस वॉश देख सदमे में आ जाएंगी लड़कियां, Video हो रहा है वायरल