1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 100 गिनने के चक्कर में चचा खुद 0 हो जाते, आप भी देखें वायरल हो रहा Video

100 गिनने के चक्कर में चचा खुद 0 हो जाते, आप भी देखें वायरल हो रहा Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 27, 2025 12:26 pm IST,  Updated : Aug 27, 2025 12:26 pm IST

एक चचा ने अनोखे कंटेंट पर वीडियो बनाया मगर उसके चक्कर में अभी उनकी हालत पूरी टाइट हो गई। वायरल वीडियो देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SHANAYA01786

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका यूज आज के समय में बहुत ही बढ़ गया है। लगभग वो हर इंसान जो स्मार्ट फोन चलाता है, वो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाएगा। आप भी शायद सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते ही होंगे। इंस्टाग्राम, फेसबुक और ये नहीं तो एक्स जैसे किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर आप भी होंगे ही। अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन कई सारे अतरंगी वीडियो वायरल भी होते हैं। उन वीडियो को देखने के बाद बहुत सारे लोग रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायल हो रहा है उसमें चचा बोलते हैं, 'दोस्तों एक ही सांस में 100 तक गिनती।' इसके बाद वो एक लंबी सांस लेते हैं और गिनती बोलना शुरू करते हैं। सांस रोकने के कारण आवाज बदल जाती है। शुरू में तो चचा की आवाज समझ में आती है। वो किस गिनती पर हैं, वो भी पता चलता है मगर 25 पार करने के बाद कुछ गिनती समझ में नहीं आती है और 50 पार करने के बाद तो वो बस 100 बोलने का इंतजार ही कर रहे थे। सांस रोकने के कारण उनकी हवा टाइट हो जाती है और अगर कुछ देर वो सांस और भी रोकते तो उनका खेल खत्म हो जाता।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Shanaya01786 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रील के चक्कर में चाचा मरते-मरते बचे हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आखिर में इनकी शक्ल देखने लायक थी, वैसे हमारे देश में टैलेंट की कमी नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- पागल न हो जाए। तीसरे यूजर ने लिखा- प्राम जाए पर रील न जाए। चौथे यूजर ने लिखा- रील के लिए कुछ भी करेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- बस कर चचा, कहीं तेरी उल्टी गिनती न शुरू हो जाए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इन लड़कों का फेस वॉश देख सदमे में आ जाएंगी लड़कियां, Video हो रहा है वायरल

दीदी के साथ ये बहुत गलत हुआ, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे सहमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।