1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेतिया का ये जुगाड़ नहीं देखा तो फिर क्या देखा, Video देख लोगों ने भी किया कमेंट

बेतिया का ये जुगाड़ नहीं देखा तो फिर क्या देखा, Video देख लोगों ने भी किया कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 27, 2025 03:58 pm IST,  Updated : Aug 27, 2025 03:58 pm IST

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो देखेंगे तो हैरान होंगे और हंसी भी आएगी। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/CHAMPARANWAALE

हर दिन सोशल मीडिया पर अनगिनत वीडियो और फोटो लोग पोस्ट करते रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और दिन में थोड़ा समय भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी खूब सारे वीडियो, फोटो और पोस्ट देखते रहते होंगे। हर दिन सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो और फोटो वायरल भी होते हैं। वायरल वही चीजें होती हैं जो इंटरनेट पर मौजूद लोगों का ध्यान खींच लेते हैं या फिर सबसे ज्यादा यूनिक होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये बहुत ही अतरंगी है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो बेतिया रेलवे स्टेशन का है। वहां पर कोई रूम है जिसे बहुत ही यूनिक चीज से लॉक किया गया है। आमतौर पर आप किसी भी घर या कमरे के दरवाजे को ताले से लॉक हुए देखे होंगे। मगर यहां का नजारा अलग है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि उस कमरे के दरवाजे को हथकड़ी से लॉक किया गया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। हथकड़ी से दरवाजा लॉक देख किसी ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर champaranwaale नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा है- बेतिया का सिस्टम एकदम बवाल है। दूसरे यूजर ने लिखा- गरीबी क्या नहीं करता है, ताला खरीदने के भी पैसे नहीं हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- अंग्रेजों की पुलिस। चौथे यूजर ने लिखा- दरवाजा तुम्हें गिरफ्तार किया जाता है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसको तो मौत का भी डर नहीं है, हरकत देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

सभी लड़कों में शर्म का माहौल है! लड़के की एक्टिंग का Video हुआ वायरल, लोगों ने जमकर लिए मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।