हर दिन सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो हमें देखने को मिलते रहते हैं। आप भी अपनी टाइमलाइन पर कई तरह के वीडियो देखते होंगे और उन्हीं सब वीडियो के बाच में आप कुछ वायरल वीडियो भी देखते होंगे क्योंकि हर दिन की सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी अतरंगी हरकत करते लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। कभी प्यारे बच्चों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी रील के लिए स्टंट करने वाले लोगों के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर जुगाड़ के भी खूब वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदे ने अपने कमरे के अंदर बहुत ही यूनिक जगह पर लाइट को बंद और चालू करने का स्विच लगाया है। वीडियो में दिखता है कि उसने स्विच को दरवाजे के बिल्कुल पास में लगाया है। अब जैसे ही दरवाजा बंद हो रहा है, वो स्विच भी उसकी रेंज में आ रहा है जिसके कारण स्विच भी बंद हो रहा है और दरवाजा बंद करते ही लाइट बंद हो जा रही है। वहीं दरवाजा खोलते ही स्विच फिर से पहले वाली हालत में आ जाती है और लाइट ऑन हो जाती है। इसमें बस दिक्कत यह है कि कमरे के अंदर रहते हुए दरवाजा बंद नहीं कर सकते, वरना लाइट बंद हो जाएगी। बंदे ने जुगाड़ से कमरे को फ्रिज की तरह ही बना दिया। फ्रिज में भी ऐसे ही लाइट ऑन और ऑफ होती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantasun नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये अलग तरह का सेंसर है। दूसरे यूजर ने लिखा- गरीबों का ऑटोमैटिक सिस्टम। तीसरे यूजर ने लिखा- अब बच्चे दरवाजे बंद नहीं करने पर पीटेंगे। चौथे यूजर ने लिखा- दिन में कैसे होगा, उस समय लाइट की जरूरत नहीं होती?
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बारिश से बचने के लिए बंदे ने बाइक पर लगाया छाता, Video हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बात
खाना बर्बाद करने वाले ये Video जरूर देखें, अन्न के दाने-दाने की कीमत समझ आ जाएगी