आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। हर किसी के पास स्मार्ट फोन है और इंटरनेट का पैक भी सस्ता है तो लोग सोशल मीडिया का यूज खूब कर रहे हैं। यहां तक कि बच्चे तक आपको सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर दिन में कई सारे वीडियो देखते होंगे। कुछ वीडियो ऐसे भी सामने आते होंगे जिन्हें देखकर यह पता चलता होगा कि लोग रील के लिए किस हद तक पागल हुए हैं। कई सारे लोग रील के लिए अपनी जान को भी खतरे में डालते हैं। ऐसा ही कुछ अभी वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि तीन लड़के एक रेलवे की पटरी पर खड़े हैं। वो पटरी एक पुल पर से जा रही है और नीचे नदी है। अब होता ऐसा है कि वो वहां पर खड़े होकर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे हैं और जैसे ही ट्रेन उनके करीब आती है तो बारी-बारी करके तीनों पानी में कूद जाते हैं। अब अगर एक-दो सेकंड की भी देरी होती तो कुछ भी हो सकता था। वीडियो देखकर यह समझ में आता है कि कुछ लोग रील के लिए पूरी तरह से पागल हो गए हैं और वो अपनी जान को भी खतरे में डाल सकते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Sparkes_hub नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अपनी जान की भी परवाह नहीं है इनको। दूसरे यूजर ने लिखा- पैर बच गया। तीसरे यूजर ने लिखा- ट्रेन लेट नहीं आई, यमराज ने ही थोड़ी देरी कर दी। चौथे यूजर ने लिखा- जान से खेल रहे हैं सभी बच्चे। एक अन्य यूजर ने लिखा- पागल हो गए हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
थार में बैठे लोगों ने प्रकृति को हल्के में ले लिया और फिर भुगतना पड़ा नतीजा, देखें Video
यूं ही थोड़ी मर्द औरतों से कम जीते हैं! लड़कों की हरकत देख आप भी कहेंगे यही बात, देखें Video