हर दिन सोशल मीडिया पर हमें कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो बहुत नया और अलग होता है। ऐसी ही चीजें सोशल मीडिया पर वायरल भी होती हैं क्योंकि सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान जो खींचती हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो तो कभी स्टंट करने वाले लोगों के वीडियो वायरल होते हैं। कभी दो लोगों के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट वायरल होता है तो कभी दुकान पर लगे बोर्ड की फोटो वायरल होती है जिसमें उनके अनोखे नियम होते हैं। अभी भी सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें कार को बाढ़ के पानी से बचाने के लिए गजब का दिमाग लगाया गया है। आइए आपको बताते हैं कि फोटो में क्या दिखा?
Related Stories
वायरल हो रही फोटो में क्या दिखा?
अभी कई राज्यों में बारिश के कारण क्या हाल हुआ है, वो तो आप सभी को पता ही है। कई जगह तो बाढ़ ने लोगों को बहुत ज्यादा नुकसान भी किया है। ऐसे में कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं जिसमें बताया गया है कि इस तरीके से कार को बाढ़ के पानी से बचाया जा सकता है। वायरल फोटो में दिख रहा है कि चार बेंच पर कुछ ईंटें रखी हैं और उसके ऊपर कार को खड़ा कर दिया गया है। अब यह कैसे हुआ, यह तो नहीं पता मगर बाकी दो फोटो में दिख रहा है कि वहां बाढ़ का पानी भर गया है।
यहां देखें वायरल हो रहा पोस्ट
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बिल्कुल रिस्क नहीं लेने का।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- टेक्नोलॉजिया। वहीं एक यूजर को ऐसा लगा कि ये AI की फोटो है। अब ये सच हो या फिर AI की कल्पना हो, तरीका बहुत यूनिक है जिसके कारण फोटो भी वायरल हो रही हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारत एक जुगाड़ प्रधान देश है, वायरल हो रहे देसी लॉक को देख आप हो जाएंगे हैरान, देखें Video
इस कलाकार को तो पूरी ताकत के साथ खोजना चाहिए, उसकी कलाकारी का Video हो रहा वायरल