सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिस पर दुनिया की तमाम चीजें आपको देखने को मिलती रहती हैं। कोई फोटो पोस्ट करता है, कोई वीडियो पोस्ट करता है तो वहीं कुछ लोग टेक्स्ट के जरिए अपनी बात कहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आप हर तरह के पोस्ट देखते ही होंगे। कभी-कभी कुछ ऐसे फोटो आंखों के सामने आ जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोग हैरान भी होते हैं, अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करते हैं और उस फोटो पर रिएक्ट भी करते हैं। अभी एक ऐसी ही फोटो सोशल मीडिया पर नजर आ रही है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल फोटो में ऐसा क्या था?
अकसर आपने सड़क से जाते समय ऐसी कई गाड़ियां देखी होंगी जिसके पीछे लोगों को थोड़ी दूरी बनाए रखने के लिए अलग-अलग तरीके से सचेत करने के लिए लाइनें लिखी हुई होती हैं। लेकिन अब तक सबसे अनोखी लाइन तो एक बंदे ने लिखवाया जिसकी फोटो वायरल हो रही है। उस बंदे ने लिखवाया है, 'Caution: मैंने ड्राइविंग GTA वाइस सिटी से सिखा है।' अब जितने भी लोगों ने अपने बचपन में यह गेम खेला है, वो सभी जानते होंगे कि इस गेम में लोग कार और बाइक को कैसे चलाते थे और उसी कारण इस बंदे ने यह वाली लाइन लिखवाई है ताकि दूसरे इससे सावधान रहे।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर Ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई आराम से चलाएगा।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 14 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई कम से कम ईमानदार है। दूसरे यूजर ने लिखा- ड्राइवर नहीं लिजेंड ड्राइवर है। वहीं कुछ यूजर्स ने अलग-अलग इमोजी के जरिए रिएक्ट किया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लड़कों ने मिलकर किया ऐसा कारनामा कि Video ही हो गया वायरल, एक बार आप भी देखें
अंकल जी ने किया कुछ ऐसा कि Video हो रहा है खूब वायरल, लोग भी ले रहे हैं जमकर मजे