1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बस यही बिजनेस देखना बाकी रह गया था, वायरल फोटो देख लोग भी ले रहे हैं खूब मजे

बस यही बिजनेस देखना बाकी रह गया था, वायरल फोटो देख लोग भी ले रहे हैं खूब मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 20, 2025 06:44 pm IST,  Updated : Aug 20, 2025 06:44 pm IST

एक बंदे का पोस्ट अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस पोस्ट को देखेंगे तो हंसी को नहीं रोक पाएंगे। वहीं बहुत सारे लोगों ने मजेदार कमेंट्स करते हुए खूब मजे लिए। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : IG/ROHIT_TM_00

इस दुनिया में अतरंगी लोगों की कोई कमी नहीं है और उनके दिमाग में ऐसे-ऐसे अतरंगी ख्याल आते हैं कि कोई दूसरा सोच तक नहीं सकता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे खूब सारे पोस्ट देखे होंगे जिसमें लोगों की खूब अतरंगी हरकतें देखने को मिली होगी। हर दिन ऐसा कोई न कोई पोस्ट तो वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। कभी वीडियो वायरल होता है तो कभी फोटो वायरल होती है मगर हर दिन कुछ न कुछ अतरंगी दिखता जरूर है। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल हुई अतरंगी फोटो

अभी जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसके वारयल होने का कारण एक दुकान के बाहर लगा हुआ पोस्टर है। एक बंदे ने अपनी फोटो के साथ उस पोस्टर को लगाया हुआ है जिस पर लिखा है, 'सेकेण्ड हैंड चड्डी स्टोर।' इतना ही नहीं, उसने नीचे तो और भी कमाल की बातें लिखी हुई हैं। उसने नीचे लिखा है, 'लोन पर सेकेण्ड हैंड चड्डी उपलब्ध है। नोट: हमारे यहां सभी कम्पनियं के सेकेण्ड हैंड चड्डी मात्र 11 रुपए में मिलती है।' जाहिर सी बात है कि यह मजाकिया अंदाज में पोस्ट बनाने के लिए किया गया है मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर rohit_tm_00 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक फोटो को लाखों लोगों ने लाइक किया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- किस्त कितने की आएगी हर महीने। दूसरे यूजर ने लिखा- किस्त टाइम पर नहीं भरी तो चड्डी खींच ली जाएगी। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई साहब emi किस्त पर फाइनेंस भी हो जाता है? चौथे यूजर ने लिखा- क्या डॉक्यूमेंट चाहिए EMI के लिए? वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इंसान ये खा रहा है तो फिर जानवर क्या खाएंगे, वायरल Video देख घूमेगा आपका भी दिमाग

महिला की एक गलती ने उसकी जान को खतरे में डाला, प्लेटफॉर्म पर जाते शख्स ने इस तरह बचाई, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।