इस दुनिया में जहां कहीं भी कुछ अतरंगी होता है या फिर नजर आता है तो किसी न किसी दिन वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल ही जाता है। कोई न कोई उसे रिकॉर्ड या फिर क्लिक करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है और अगर इंटरनेट की जनता को वो वाकई अतरंगी नजर आता है तो फिर वो वायरल हो ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो और फोटो देखे होंगे। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल फोटो में ऐसा क्या दिख गया?
अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें बताने के लिए बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन जो भी है, वो हैरान करने लायक है। फोटो में नजर आता है कि एक ठेली है जिसका नाम 'शुद्ध शाकाहारी भोजनालय' है। सबसे ऊपर यही लिखा हुआ है मगर इसके बिल्कुल नीचे जो लिखा है, उसका अंदाजा किसी को नहीं होगा। उसके नीचे डिश लिखा हुआ है। वो ठेली वाला अंडा करी और चिकन बेच रहा है। अब ये दोनों तो नॉन-वेज है तो फिर उसकी ठेली शाकाहारी भोजनालय की कैसे हुई? इसी कारण फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यहां देखें वायरल फोटो
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @menirbhay93 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'तू समझा अरे नहीं समझा।' खबर लिखे जाने तक फोटो को कई लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये क्या गड़बड़ झोल है। दूसरे यूजर ने लिखा- कैसे कैसे लोग रहते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इतना शुद्धता। चौथे यूजर ने लिखा- ये सब कब से शाकाहारी हो गया?
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रील के चक्कर में लोगों को जान की भी परवाह नहीं, अब यही Video देख लीजिए
शिवसेना के पदाधिकारी ने दुकानदार पर हाथ उठाकर कर दी गलती, महिला ने सरेआम छतरी से कर दी पिटाई