1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शिवसेना के पदाधिकारी ने दुकानदार पर हाथ उठाकर कर दी गलती, महिला ने सरेआम छतरी से कर दी पिटाई

शिवसेना के पदाधिकारी ने दुकानदार पर हाथ उठाकर कर दी गलती, महिला ने सरेआम छतरी से कर दी पिटाई

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 08, 2025 06:35 pm IST,  Updated : Aug 08, 2025 06:35 pm IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि कैसे एक दुकानदार को मारना शिवसेना के पदाधिकारी को भारी पड़ गया। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि क्या मामला है और वीडियो में क्या हुआ।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : REPORTER INPUT

आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन थोड़ा समय बिताते हैं तो फिर आप एक बात तो जानते ही होंगे कि हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में कुछ लोगों के बीच में लड़ाई होते हुए नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो आदमी की लड़ाई हुई और उसी लड़ाई में एक महिला भी है जो एक शख्स को पीटती है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और उसके बाद आपको बताते हैं कि वो कहां का मामला है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला और एक आदमी किसी तीसरे आदमी से बहस कर रहे हैं। तभी वहां पर एक नीले रंग की शर्ट वाला आदमी आता है और फिर आदमी एवं औरत की बहस उस नीले रंग की शर्ट वाले आदमी से होने लगती है। इसी बहस के बीच नीले रंग की शर्ट वाला आदमी बहस कर रहे शख्स को थप्पड़ मार देता है जिससे महिला को गुस्सा आ जाता है। वो महिला तुरंत नीले रंग की शर्ट वाले आदमी को थप्पड़ मारती है और उसके बाद पास में रखी छतरी उठाकर उसे दो छतरी दे मारती है। नीले रंग की शर्ट वाला आदमी गुस्सा हो जाता है और वो उस महिला को मारने के लिए हथौड़ा जैसा कुछ उठाता है मगर तब तक कुछ लोग बीच-बचाव करने के लिए आ गए होते हैं तो लड़ाई आगे नहीं बढ़ती है मगर कुछ देर तक बहस जरूर होती है।

यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो

आपको बता दें कि यह मामला महाराष्ट्र के कल्याण का है। कल्यान के डोंबिवली-बदलापुर पाइपलाइन रोड पर स्थित नेवाली नाका का यह मामला है और नीले रंग की शर्ट वाला आदमी जिसे महिला ने छतरी से मारा वो शिंदे गुट की शिवसेना का पदाधिकारी चैनू जाधव था। चैनू जाधव का एक दुकानदार से विवाद हो गया था जिसके बाद यह सब कुछ हुआ। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद उस इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और सवाल उठने लगे हैं कि एक पदाधिकारी का इस तरह आम जनता से भिड़ना किस हद तक उचित है। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

(सुनील शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

पढ़ाई की जगह यहां तो जंग छिड़ा हुआ है, भयंकर मारपीट का Video सोशल मीडिया पर वायरल

जिंदगी का क्या है बस रील बननी चाहिए, कपल की हरकत जरा आप भी देखिए, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।