आप अगर दूसरे लोगों की तरह सोशल मीडिया पर हैं और दिन में थोड़ा समय स्क्रोलिंग करते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन तरह-तरह के कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब सोशल मीडिया पर कुछ वायरल न होता है और उसे देखने के बाद लोग कुछ रिएक्ट न करते हो। हर दिन कई सारे वायरल वीडियो तो आप भी देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो स्टूडेंट आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। आइए उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक क्लासरूम के अंदर का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो बच्चे जो वहां पढ़ने के लिए गए हुए हैं, वो पढ़ाई तो नहीं कर रहे हैं मगर हां भयंकर लड़ाई जरूर हो रही है। दोनों एक दूसरे से ऐसे लड़ रहे हैं जैसे वो पिछले जन्म से दुश्मन हैं और लंबे समय के बाद एक दूसरे का सामना हुआ है। उनकी लड़ाई देख कोई उन्हें रोकने भी नहीं आ रहा है। अब दूसरे मजे लेने के लिए नहीं आ रहे हैं या फिर उन्हें भी डर लग रहा है, यह तो नहीं बता सकते हैं मगर हर कोई देख रहा है और अंत में वो खुद ही रुक जाते हैं। वो दोनों और दूसरे स्टूडेंट भी एक निजी संस्थान के ड्रेस कोड में नजर आ रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AnilYadavmedia1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पढ़ाई छोड़ यहां सब होता है, कौन सी कोचिंग है ये।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये युद्ध किस लिए किया जा रहा है, जर,जोरू या जमीन के लिए? दूसरे यूजर ने लिखा- ये नीट और IIT का झगड़ा है। तीसरे यूजर ने लिखा- 8वां क्लास रूम याद आ गया। चौथे यूजर ने लिखा- वर्चस्व की लड़ाई लड़के लड़ते हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
जिंदगी का क्या है बस रील बननी चाहिए, कपल की हरकत जरा आप भी देखिए, Video वायरल
लड़की के आंसू देख पिघल गया ट्रैफिक पुलिस वाला और दे दी स्कूटी, Video देख लड़कों ने बताया अपना दर्द