हर देश में और हर राज्य में वाहनों को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं और उनका पालन करना हर किसी के लिए जरूरी होता है। लड़का हो या फिर कोई लड़की, नियम हर किसी के लिए एक बराबर होता है और उसे तोड़ने पर पेनल्टी दोनों के लिए बराबर होती है मगर कभी-कभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा दिख जाता है जिसे देखने के बाद लड़कों को लगने लगता है कि इस मामले में उनके साथ ऐसा नहीं होता। हम यूं भी कह सकते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख लड़कों का मानना होता है कि इस मामले में उनके साथ भेदभाव होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसे देख लड़कों का यही मानना है। आइए आपको पहले वीडियो के बारे में बताते हैं और फिर लोगों के कमेंट बताते हैं।
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि ट्रैफिक पुलिस नो पार्किंग जोन से कुछ दो पहिए वाहनों को उठा रही है। उसी वीडियो में दिखता है कि एक लड़की वहां पर खड़ी है जिसकी स्कूटी को उठा लिया गया है। वो यह देख रोने लगती है। इसके बाद वो ट्रैफिक पुलिस वाले के पास रोते हुए जाती है और उसे स्कूटी उतारने के लिए बोलने लगती है। कुछ देर बात होने के बाद उसकी स्कूटी को नीचे उतार दिया जाता है और यही वो कारण है कि वीडियो भी वायरल हुआ और लड़कों का दर्द भी छलक रहा है।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सूरत में ट्रैफिक पुलिस ने एक लड़की की स्कूटी टो कर ली, फिर लड़की तब तक रोती रही और मिन्नतें करती रही जब तक गाड़ी नहीं छोड़ी गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 61 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे अगर लड़का रोता तो बेचारे की कोई नहीं सुनता, ये समाज में मर्द जात का मर्द ही क्यों दुश्मन है। दूसरे यूजर ने लिखा- सबसे बड़ा हथियार है इनका, लड़का होता तो 2-4 हाथ पड़ जाते अलग से ये सब करने पर। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई कभी लड़कों पर भी रहम कर दिया करो। चौथे यूजर ने लिखा- जेंडर के आधार पर कानून का मजाक है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
वृद्धा पेंशन के पैसे से चचा जवानी के शौक पूरे कर रहे हैं, वायरल Video देख लोगों ने भी लिए मजे
संपादक की पसंद