1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिन प्रति दिन अपना आपा खोते जा रहे हैं रीलबाज, भाभी ने रील बनाने के लिए अपनी साड़ी में लगाई आग और किया डांस

दिन प्रति दिन अपना आपा खोते जा रहे हैं रीलबाज, भाभी ने रील बनाने के लिए अपनी साड़ी में लगाई आग और किया डांस

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 08, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Aug 08, 2025 02:50 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में लोग अपनी जान को दांव पर लगाने से भी नहीं हिचक रहे। यह पहली बार नहीं है जब रील बनाने के लिए खतरनाक स्टंट किए गए हों।

साड़ी के पल्लू में महिला ने लगाई आग- India TV Hindi
साड़ी के पल्लू में महिला ने लगाई आग Image Source : INSTAGRAM/@MORE_FUN_007

आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया ने लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच तो दिया ही है, साथ ही यह कुछ लोगों के लिए खतरनाक सनक का कारण भी बन गया है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो ने रील बनाने वालों की रील के प्रति दीवानगी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस वीडियो में एक महिला ने अपनी साड़ी के पल्लू में आग लगाकर रील बनाई, जिसे देख लोग भड़क गए और उसकी इस सनक पर खरी-खोटी सुनाने लगे।

साड़ी में आग लगाकर नाचती रही महिला

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @more_fun_007 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी साड़ी के पल्लू में आग लगाकर नाचती नजर आ रही है। आग लगाकर वह डांस स्टेप्स कैसे कर ले रही है, वह तो उसका मन ही जाने। लोग रील के सनक में अपनी जान को खतरे में डालने से बाज नहीं आते। इस दौरान एक व्यक्ति इस खतरनाक नजारे को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा होता है।

लोगों ने बताया पागलपन

इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने इसे रील बनाने के लिए पागलपन करार दिया। कुछ लोगों ने इसे किसी फिल्म या टीवी सीरियल की शूटिंग का हिस्सा बताया, लेकिन वीडियो में आग की प्रामाणिकता साफ नजर आ रही है। कई यूजर्स ने ऐसी खतरनाक रील्स पर प्रतिबंध लगाने और रील बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एक यूजर ने लिखा, "ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए, वरना ये सनक और जानलेवा हो सकती है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'हमला अचानक हुआ था', लड़कों के साथ डांस कर रही थी लड़की, देखते ही आग बबूला हो उठी मां, पकड़कर खूब धोया

हाथी के बाड़े में गिरा बच्चा, गजराज ने खुद उठाकर परिवार को सौंपा, वायरल वीडियो ने जीता दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।