1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. DU के स्टूडेंट ने देर रात सबमिट किया अपना टास्क, मैसेज देख फिर प्रोफेसर ने दिया ऐसा रिएक्शन

DU के स्टूडेंट ने देर रात सबमिट किया अपना टास्क, मैसेज देख फिर प्रोफेसर ने दिया ऐसा रिएक्शन

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 28, 2025 03:04 pm IST,  Updated : Aug 28, 2025 03:04 pm IST

एक स्टूडेंट को उसकी प्रोफेसर ने कुछ टास्क दिया था जिसे पूरा करके उसने रात के करीब 4 बजे प्रोफेसर को भेजा। सुबह जब प्रोफेसर ने उसके काम को देखा तो कुछ ऐसा रिप्लाई किया जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी।

वायरल पोस्ट- India TV Hindi
महिला प्रोफेसर ने अपने स्टूडेंट का टास्क देख किया रिप्लाई Image Source : LINKEDIN/@DR. KAVITA K.

कई बार हमें सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसा दिख जाता है जो हर किसी का ध्यान खींच ही लेता है। अभी सोशल मीडिया पर DU की एक महिला प्रोफेसर का पोस्ट कुछ ऐसा ही कर रहा है। वो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसे देखने के बाद आप भी उस महिला प्रोफेसर की सोच और उनकी बातों की तारीफ करेंगे। महिला प्रोफेसर को उनकी एक स्टूडेंट ने रात के 3 बजकर 49 मिनट पर अपना एक टास्क सबमिट किया। अब उस मैसेज को प्रोफेसर ने जब देखा तो स्टूडेंट को कुछ ऐसा रिप्लाई किया जो उसने भी नहीं सोचा होगा। आइए आपको उस रिप्लाई के बारे में बताते हैं।

महिला प्रोफेसर ने क्या कहा?

स्टूडेंट का टास्क देखने के बाद महिला प्रोफेसर ने लिखा, 'Shree तुमने बहुत अच्छा काम किया है। जिस तरह से तुमने हर छोटी-बड़ी बात को शामिल किया है, वो तारीफ के काबिल है। तुमसे बस एक अनुरोध है कि तुम्हें इतने लंबे समय तक काम करने की कोई जरूरत नहीं है बल्कि तुम इसके लिए एक्स्ट्रा समय ले सकती हो। अगर तुम अपने काम के लिए अपनी नींद नहीं लोगे तो इसका कोई मतलब नहीं है।' इसके बाद लिखा है कि वो महिला प्रोफेसर उसकी किसी भी मदद के लिए हमेशा उपलब्ध है और स्टूडेंट को उन्होंने नींद और नाश्ता पूरा करने के बाद फोन करने के लिए कहा।

प्रोफेसर ने लिंक्डइन पर भी किया पोस्ट

जिस महिला प्रोफेसर का पोस्ट वायरल हो रहा है उनका नाम कविता कंबोज है। उन्होंने अपने इस मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर लिंक्डइन पर भी पोस्ट किया है। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'डीयर स्टूडेंट्स, काम के लिए अपनी नींद का त्याग करने की कोई जरूरत नहीं है, जिसे बेहतर योजना बनाकर हमेशा पूरा किया जा सकता है। मेरे एक छात्र ने मुझे सुबह 3:49 बजे एक टास्क सबमिट किया, हालांकि उसकी लगन सराहनीय है, लेकिन इससे हेल्थ प्रभावित होता है। बिना उचित आराम के, अच्छी कोशिशों का भी फायदा नहीं होता है। आप अपने दिन की अच्छी योजना बनाएं, अच्छी नींद लें, ऊर्जा और स्पष्टता के साथ काम करें। डेडलाइन से ज्यादा आपकी सेहत मायने रखती है।'

यहां देखें महिला प्रोफेसर की पोस्ट

वायरल हो रहा पोस्ट
Image Source : LINKEDIN/@DR. KAVITA K.महिला प्रोफेसर ने लिंक्डइन पर भी किया पोस्ट

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

और बना लो चलती ट्रेन से बाहर लटक कर रील! बंदे के साथ जो हुआ वो आप भी देखें, Video वायरल

एक बाइक और 6 सवारी... ये तो बड़ी नाइंसाफी है, रील के चक्कर में लड़कों ने जोखिम में डाली जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।