आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप एक दिन में न जानें कितने सारे वीडियो देखते होंगे। उन्हीं सब में से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो वायरल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वही वीडियो होते हैं जिनका कंटेंट सबसे ज्यादा अलग होते हैं या फिर जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको पहले वीडियो के बारे में बताते हैं और उसके बाद लोगों के रिएक्शन बताएंगे।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि किसी फ्लाईओवर पर एक गाड़ी में आग लग गई है। वहीं बहुत सारे लोग रुककर उसे देख रहे हैं। गाड़ी की दिशा में लोग उसके आगे खड़े हैं। कुछ लोगों ने बाइक रोकी है तो कुछ कार रोके हुए हैं और तभी वो कार जिसमें आग लगी है, वो चलते हुए उनकी तरफ आने लगती है। अब आग लगी कार को अपनी तरफ आते देख लोगों की हवा निकल गई और वो सभी खुद को बचाने के लिए भागने लगे। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो जरूर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
अभी जो वीडियो आपने देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @dogesh_bhai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 60 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शूटिंग चल रही होगी। दूसरे यूजर ने लिखा- जयपुर का सीन था ये। तीसरे यूजर ने लिखा- सभी की हालत खराब हो गई। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये तो पुराना वीडियो है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रील का कीड़ा क्या-क्या करवा रहा है, लड़के की पागलपंती का Video जरा आप भी देखिए
कार को बाढ़ से बचाने का ये तरीका आपने देखा? कुछ तस्वीरें हो रही हैं खूब वायरल