हर दिन सोशल मीडिया पर अनगिनत वीडियो पोस्ट होते हैं। सभी लोग अपनी पसंद के मुताबिक अलग-अलग वीडियो को पोस्ट करते रहते हैं और आप अगर सोशल मीडिया का यूज करते हैं तो फिर आप भी उसमें से कई सारे वीडियो को देखते होंगे। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर यह भी जानते होंगे कि एक दिन में कई सारे वीडियो भी वायरल होते हैं। जो वीडियो सबसे अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो सभी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि कुछ महिलाएं एक घर में जमा हुई हैं। सभी की साड़ियां भी लगभग एक ही रंग की है। ऐसा हो सकता है कि महिलाएं किट्टी पार्टी के लिए जमा हुई होंगी। इसी दौरान लाल परी गाने पर एक आंटी डांस करते हुए नजर आती हैं। उनका डांस अच्छा था मगर एक मूव के कारण सब बिगड़ जाता है। वो एक पैर को आगे रखते हुए जैसे ही मुड़ती हैं, उनका पैर स्लिप हो जाता है और वो मुंह के बल जमीन पर गिर जाती हैं। इसके बाद उन्हें देखकर यह तो पता चल ही जाता है कि उन्हें चोट काफी जोर की लगी है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Laal_Pari_30 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नाम खराब कर दिया आंटी ने।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हील वाली सैंडल की वजह से। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या ही बोले। वहीं किसी यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन तो किसी ने रोने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस आदमी का दिमाग देख आपका सिर चकरा जाएगा, Video हो रहा है वायरल
स्टूडेंट की बेंच के पास पहुंची टीचर और फिर जो हुआ वो आपको भी हैरान कर देगा, देखें Video