हर दिन सोशल मीडिया पर लोग कुछ समय तो जरूर ही बिताते हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि जितने भी वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे अपने कंटेंट के कारण वायरल भी हो जाते हैं। अब कब क्या वायरल हो, इसका अंदाजा तो कोई नहीं लगा सकता है। कभी ड्रामे का वीडियो तो कभी स्टंट का वीडियो, कभी लड़ाई का वीडियो तो कभी जुगाड़ का वीडियो, कभी डांस का वीडियो तो कभी बच्चों की प्यारी हरकत का वीडियो वायरल होता है। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा आपने पहले नहीं देखा होगा।
Related Stories
इस वायरल वीडियो में क्या है अनोखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शुरुआत में तो बहुत ही नॉर्मल सा लगता है। बच्चे अपनी-अपनी सीट पर बैठे हुए हैं और तभी उनकी टीचर चलते हुए एक स्टूडेंट की बेंच के पास जाती हैं और वहां पर खड़ी हो जाती हैं। इसके कुछ सेकंड बाद वो स्टूडेंट खड़ा होता है और जैसे ही वो खड़ा होता है, कुछ ऐसा दिखता है जो हैरान करने लायक है। उस स्टूडेंट की लंबाई बहुत ज्यादा है और उस बच्चे के सामने टीचर काफी छोटी लगने लगती हैं। वो कुछ देर तक वो सिर ऊपर करके उसे देखती हैं और फिर उन्हें भी हंसी आ जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @i_samarhere नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हमला अचानक हुआ है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो 7 फुटिया निकला। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे कौन करता है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो ताड़ का पेड़ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- खली का भाई है?
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दरभंगा एयरपोर्ट पर पायलट ने कॉकपिट से बनाया एक Video, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
पाकिस्तान में गजब अतरंगी लोग हैं, उनकी हरकत देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी, देखें Video